आपका परिचय

शनिवार, 29 सितंबर 2012

246. डॉ. मुक्ता

डॉ. मुक्ता

जन्म  :   मार्च 1951।

शिक्षा  :  एम.ए., पी-एच.डी.।

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  कविता, लघुकथा, कहानी, निबन्ध एवं समालोचना के क्षेत्र में लेखन। अनेकों पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। साहित्य के साथ शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में भी योगदान। दूरदर्शन, आकाशवाणी, राष्ट्रीय-अर्न्तराष्ट्रीय संगोष्ठियों, विचार मंचों पर रचनाओं/व्याख्यानों का प्रस्तुतीकरण। शब्द नहीं मिलते, अस्मिता, एक आंसू, चक्रव्यूह में औरत, लफ़्जों ने ज़ुबां खोली, अहसास- चंद लम्हों का (सभी काव्य संग्रह); मुखरित संवेदनाएं, आखिर कब तक (दोनों लघुकथा संग्रह); चिन्ता नहीं चिन्तन (निबन्ध संग्रह), खामोशियों का सफर, अब और नहीं (दोनों कहानी संग्रह) एवं आधुनिक कविता में प्रकृति (समालोचना) आपकी प्रमुख प्रकाशित कृतियां हैं। चिन्ता नहीं चिन्तन व अस्मिता पुस्तकों का अंग्रेजी व पंजाबी भाषाओं में अनुवाद। कथायात्रा 2010 तथा हरियाणा साहित्य अकादमी का दो वर्ष तक सम्पादन किया। राजाराम मोहनराय फाउंडेशन कोलकाता द्वारा अस्मिता व लफ़्जों ने ज़ुबां खोली पुस्तके, केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय द्वारा अस्मिता, मुखरित संवेदनाएं व चिन्ता नहीं चिन्तन तथा राजभाषा विभाग, अनुसंधान द्वारा सभी पुस्तकें अनुमोदित। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा में प्राचार्य पद से 2009 में सेवानिवृति के बाद 2011 तक हरियाणा साहित्य अकादमी की निदेशक रहीं। वर्तमान में हरियाणा ग्रन्थ अकादमी की निदेशक पद पर आसीन।

सम्मान  :   उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए महामहिम राज्यपाल, हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित, राजीव गान्धी एक्सीलैंस अवार्ड 2010, श्रीमां दरशी शिखर सम्मान, महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान-2010 सहित अनेक सम्मानों से विभूषित।

सम्प्रति  :  हरियाणा ग्रन्थ अकादमी की निदेशक।

सम्पर्क  : 
                        वर्तमान  :  निदेशक, हरियाणा ग्रन्थ अकादमी, अकादमी भवन, सैक्टर-14,पी-16, पंचकूला-134113 (हरियाणा)
                     स्थायी पता :  342, पुरान हाउसिंग बोर्ड कालोनी, भिवानी (हरियाणा)।
                    मोबाइल  :  09569370787

अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में लघुकथा ‘करंट अकाउंट’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

245. अनिमेष

अनिमेष

जन्म  :  11.06.1986; कनकपुर, ईशमेला (शीतलपुर, दिघवारा) अनुमंडल-सोपुर, सारण।

शिक्षा :   हिन्दी प्रतिष्ठा, हिन्दी स्नातकोत्तर प्रथम पार्ट।

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  मूलतः कवि। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। एक काव्य संग्रह ‘मायके लौटती नदी’ बिहार राजभाषा विभाग के समयोग से प्रकाशित। दूरदर्शन पटना से कविताएँ प्रसारित।

सम्पर्क  :   एस.पी. कोठी के पीछे, एस.डी.ओ. रोड, हाजीपुर, वैशाली (बिहार)
                मोबाइल  :  09308588281
                 ई मेल  :  animeshfriend1@gmail.com

अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में कविता ‘पूनों की रात में’।

ब्लॉग संस्करण  :  जुलाई 2012 अंक में दो कविताएं- ‘मनुष्यता से प्यार की पाती’ व ‘प्रेम की गंगा बहे’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

244. नन्दलाल भारती

 नन्दलाल भारती

जन्म : 01-01-1963

शिक्षा  :   एम.ए. (समाजशास्त्र), एल.एल.बी. (आनर्स), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेन्ट।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  उपन्यास, कहानी, लघुकथा, कविता एवं आलेख आदि विधाओं में लेखन। अनेकों पत्र-पत्रिकाओं एवं वेब पत्रिकाओं एवं कई प्रतिनिधि संकलनों में रचनाएँ प्रकाशित एवं आकाशवाणी से प्रसारित। उपन्यास ‘चांदी की हंसुली’ का साप्ताहिक ‘जनप्रवाह’ द्वारा धारावाहिक प्रकाशन। इसी उपन्यास के प्रकाशन हेतु ‘सुलभ साहित्य इंटरनेशनल’ नई दिल्ली द्वारा अनुदान प्राप्त। समग्र हिन्दी लेखन कार्य, लेंग्वेज रिसर्च टेक्नालोजी सेन्टर, आई.आई.आई.टी. हैदराबाद द्वारा भाषा एवं शैक्षणिक कार्यों हेतु शोध। कई साहित्यिक संस्थाओं व संगठनों से सम्बद्ध। दो उपन्यास- ‘अमानत’ एवं ‘चांदी की हंसुली’ प्रकाशित। लगभग एक दर्जन अप्रकाशित पुस्तकें इन्टरनेट पर उपलब्ध, जिनमें अभिशाप एवं वरदान (उपन्यास); मुट्ठी भर आग, हंसते जख्म, सपनों की बारात (कहानी संग्रह); उखड़े पांव, एहसास, कतरा-कतरा आंसू (लघुकथा संग्रह); कवितावलि, काव्यवाध, मीनाक्षी, उद्गार एवं भोर की दुआ (कविता संग्रह) तथा विमर्श (आलेख संग्रह) शामिल हैं।

सम्मान  :  स्वर्ग विभा तारा राष्ट्रीय सम्मान-2009, विश्व भारती प्रज्ञा सम्मान, भोपाल, विश्व हिन्दी साहित्य अलंकरण, इलाहाबाद सहित कई सम्मान व पुरस्कार।

सम्पर्क  :  आजाददीप, 15-एम, वीणा नगर, इन्दौर (म.प्र.)
               दूरभाष  : 0731-4057553 / मोबाइल : 09753081066
               ई मेल :  nlbharatiauthor@gmail.com
               ब्लाग- http://www.nandlalbharti.blogspot.com  
                         http://www.nandlalbharti.mywebdunia.com 
                        http://www.nandlalbharti.blog.co.in 

अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक  :   जनवरी-मार्च 2012 अंक में लघुकथा ‘विरोध’।

ब्लॉग संस्करण :  जनवरी 2012 अंक में लघुकथा ‘बदनामी का पट्टा’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

243. रोहित यादव

रोहित यादव

जन्म  :  08 जनवरी 1955, ग्राम सैदपुर, जिला महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) में। 

शिक्षा  :  एम.ए.(राजनीति शास्त्र), पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  पत्रकारिता के साथ लेखन। दोहा, कविता, उपन्यास, कहानी, लघुकथा, निबन्ध सहित विभिन्न विधाओं में लेखन। देश की शताधिक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। आकाशवाणी रोहतक से प्रसारण। दो उपन्यास, दो कहानी संग्रह, दो लघुकथा संग्रह, आधा दर्जन निबन्ध संग्रह सहित लगभग ढाई दर्जन मौलिक एवं आधा दर्जन सम्पादित पुस्तकें प्रकाशित। कुछ रचनाएँ गुजराती एवं पंजाबी भाषा में अनूदित। ‘मानव अभिनन्दन स्मारिका’, ‘यदुस्मृति’ व ‘स्मृति अशेष: बाबू बालमुकुन्द गुप्त’ का सम्पादन। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा, भारत (पंजीकृत)’ के हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष। रक्तदरन आदि जैसे सामाजिक कार्यों में योगदान। देश-विदेश की जीवन परिचय सम्बन्धी (हूज हू) दो दर्जन पुस्तकों में शामिल। आपके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एम.फिल. स्तर स्तर के 6 शोध प्रबन्ध प्रस्तुत हो चुके हैं तथा पी-एच.डी. स्तर के शोध प्रबन्धों पर कार्य चल रहा है। पी-एच.डी. स्तर के पांच शोध प्रबन्धों में आपकी लघुकथा एवं दोहा साहित्य पर चर्चा शामिल है।  

सम्मान :  हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा हिन्दी पत्रकारिता में बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स अवार्ड, लघुकथा-शिरोमणि सम्मान आदि सहित देश की शताधिक संस्थाओं से सम्मानित। 

सम्पर्क  :  गाँव- सैदपुर, डाक- मंडी अटेली-132021, जिला- महेन्द्रगढ़ (हरियाणा)
                     मोबाइल  :  09416331110,  09991219251,  09355010629

अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में लघुकथा ‘फर्ज’।

ब्लॉग संस्करण  :  जनवरी 2012 अंक में पांच दोहे।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

242. डॉ. नलिन

डॉ. नलिन

जन्म :  18 जनवरी 1948, कोटा (राज.) में। 

शिक्षा :  चिकित्सा स्नातक।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  कविताएं, गीत, ग़ज़ल एवं कहानी लेखन में योगदान। प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशन। आकाशवाणी एवं टी.वी. चेनल पर प्रसारण। ‘लापता चेहरा हुआ’,  ‘ख़ामोशी का शोर’ एवं 'चाँद निकलता तो होगा' (तीनों ग़ज़ल संग्रह) एवं ‘गीतांकुर’ (गीत संग्रह) प्रकाशित कृतियाँ। आकाशवाणी कोटा ले गज़लों व समीक्षाओं का एवं स्थानीय टी. वी. चैनल पर परिचर्चा एवं साक्षात्कार प्रसारित।

सम्मान : श्रीनाथ भार्गव सम्मान (आगरा  से), विधान चन्द्र राइ रजत स्मृति सम्मान (खगड़िया, बिहार से), साहित्य श्री सम्मान (भारतेंदु समिति, कोटा से), विद्या वाचस्पति (विक्रमशिला विद्यापीठ, भागलपुर से) आदि सहित कई सम्मान एवं उपाधियाँ।

सम्प्रति : चिकित्सक।

संपर्क  :  4-ई-6, तलवंडी, कोटा (राजस्थान)
                     दूरभाष  :  0744-2405757 / 09413987457

अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में एक ग़ज़ल।
ब्लॉग संस्करण :  जनवरी 2012 अंक में एक ग़ज़ल।
                           अप्रैल-मई 2012 अंक में दो गीत- ‘पवन दुधारी....’ एवं ‘इकतारा टूट गया’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

241. डॉ. पृथ्वीराज अरोड़ा

 डॉ. पृथ्वीराज अरोड़ा

जन्म :  10 अक्टूबर 1939, बुचेकी, ननकाना साहिब पाकिस्तान में।

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  मूलतः कथाकार अरोड़ा जी लघुकथा के विकास-काल के अग्रणी एवं महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकों में लघुकथा संग्रह ‘तीन न तेरह’, उपन्यास ‘प्यासे पंक्षी‘ एवं कहानी संगह ‘पूजा’ व ‘आओ इन्सान बनाएँ’ प्रमुख हैं।

सम्पर्क :  द्वारा सीमा दुआ, 854-3, सुभाष कॉलोनी, शहीद विक्रम मार्ग, करनाल
                       मोबाइल :  09255921912

अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में तीन लघुकथाएं- दुःख, दया एवं कील।

ब्लॉग संस्करण  :  जनवरी 2012 अंक में एक कविता- ‘रस्म अदायगी’।
                            अगस्त 2012 अंक में लघुकथा-‘बुनियाद’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

240. डॉ. सुरेश प्रकाश शुक्ल

डॉ. सुरेश प्रकाश शुक्ल

शिक्षा  :   पी-एच. डी., एल-एल.बी.।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मूलतः कविता, उपन्यास एवं व्यंग्य लेखन। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन। भरतीय प्राची साहित्य एवं सेवा संस्थान की स्थापना की। हिन्दी मासिक पत्रिका ‘प्राची-प्रतिभा’ का सम्पादन। घनी बगिय, संधिवेला, पीढ़ी दर पीढ़ी (तीनों सामाजिक उपन्यास), फाँस (अवधी सामाजिक उपन्यास); संत चिंतामणि (अवधी आध्यात्मिक उपन्यास); तुलसी निरखैं रघुबर धामा (अवधी ऐतिहासिक उपन्यास); आहत मन, जीवन एक मझधार, नगर किनारे गाँव, अनमोल धरोहर, नियति (सभी कहानी संग्रह); गई भैंस पानी में, चतुर सुजान, ममाखी का छत्ता, आ बैल मुझे मार (हास्य-व्यंग्य संग्रह); संकल्प, गीत गुंजार (दोनों गीत संग्रह); पिया पैंजनियाँ (अवधी गीत संग्रह); कुण्डलियाँ कौमुदी (कुण्डलियाँ काव्य संग्रह) एवं ‘सुरेश’ दोहा सहस्त्र (दोहा काव्य संग्रह) आपकी प्रकाशित कृतियां हैं।  मासिक पत्रिका 'प्राची प्रतिभा' का संपादन। 

सम्प्रति :  श्री जयनारायण पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में एसोसिएट प्रोफेसर।

सम्पर्क  :  554/93, पवनपुरी लेन 9, आलमबाग, लखनऊ-05 (उ.प्र.)
                       मोबाइल  :  09452741071

अविराम में प्रकाशन

ब्लॉग संस्करण  :   जनवरी 2012 अंक में व्यंग्यालेख- ‘बड़े मियां का शौक’।
                             अप्रैल-मई 2012 अंक में लघु कहानी- ‘धूप-छांव’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

239. मधुर गंजमुरादाबादी

मधुर गंजमुरादाबादी  (वास्तविक नाम मदन मोहन शुक्ल)

जन्म :  1 फरवरी 1941। 

शिक्षा :  एम.ए. (समाजशास्त्र)। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  मूलतः कवि। व्यंग्य, निबन्ध एवं बाल साहित्य में भी लेखन। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशन। मधुर जी के दादा जी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री गौरीशंकर शुक्ल महान कवि स्व. जगदम्बा प्रसाद मिश्र ’हितैषी’ के बाल सखा थे, सो हितैषी जी के लेखन एवं व्यक्तित्व से काफी प्रभावित एवं उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर मधुर जी ने पत्र-पत्रिकाओं में काफी लेख भी लिखे हैं। हितैषी जी की विचारधारा एवं उनके साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु आप ’हितैषी स्मारक सेवा समिति’ नामक संस्था के माध्यम से सक्रिय हैं।

सम्प्रति :  स्वास्थय शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत होने के बाद समर्पित लेखन।

सम्पर्क :  अध्यक्ष : हितैषी स्मारक सेवा समिति, गंजमुरादाबाद-209869, जिला उन्नाव (उ.प्र.) 
                   मोबाइल   : 09451376763  

अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक  :   जनवरी-मार्च 2012 अंक में लघु आलेख- ‘शहीदों की चिताओं पर....’ के रचनाकार।
                        जुलाई-सितम्बर 2012 अंक में काव्य रचना- ‘कहिए इन्कालाब’।

ब्लॉग संस्करण  :  जनवरी 2012 अंक में एक व्यंग्य काव्य रचना- ‘दमकल की राह ताकिए’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

238. घमन्डीलाल अग्रवाल

घमन्डीलाल अग्रवाल

जन्म :  25 अक्टूबर 1954 को पाड़ला (रेवाड़ी) हरियाणा में। 

शिक्षा :  एम.ए. (हिन्दी), बी.एड. एवं पत्रकारिता में डिप्लोमा।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  विभिन्न काव्य विधाओं, लघुकथा, व्यंग्य एवं बाल साहित्य में लेखन। देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशन व आकाशवाणी-दूरदर्शन से प्रसारण। नेह की परछाइयां, आस्था का सूरज व चांदनी की व्यथा (गीत संग्रह), सन्नाटा बुनते दिन व गणित बनती जिन्दगी (ग़ज़ल संग्रह), चुप्पी की पाजे़ब (दोहा संग्रह), आंसू का अनुवाद (मुक्तक संग्रह) तथा कानाबाती कुर्र, एक डाल के पंछी आदि तीन दर्जन से अधिक बाल पुस्तकें आपकी प्रकाशित कृतियां हैं। हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, उ.प्र. आदि के शिक्षा बोर्डो के पाठ्यक्रमों में रचनाएँ शामिल। आपके साहित्य पर कई बार शोध भी हुआ है। आप आकाशवाणी रोहतक के वर्ष 1985 से अनुबन्धित गीतकार हैं।

सम्मान :  देश भर की 78 सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा विभिन्न पुरस्कारों/सम्मानों से विभूषित।

सम्पर्क :  785/8, अशोक विहार, गुड़गाँव-122001(हरियाणा) 
                       दूरभाष : 0124-2255570 / मोबाइल :  09210456666

अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में गीत ‘टप टप दर्द चुए’।

ब्लॉग संस्करण :  जनवरी अंक में गीत ‘वही दुर्दशाएं’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

237. अंजु दुआ जैमिनी

अंजु दुआ जैमिनी

जन्म :  8 जून 1969, सोनीपत में। 

शिक्षा  :   एम.ए. (हिन्दी, जनसंचार) एवं पी.जी.डी. (कम्प्यूटर्स, मानवाधिकार)। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  कवि-कथाकार अंजु जी एक ओर पहचान संस्था के माध्यम से साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय हैं, वहीं नारी अभिव्यक्ति मंच एवं नई दिशाएँ हेल्पलाइन (शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था) के माध्यम से सामाजिक कार्यों में भी भूमिका निभा रहीं हैं। कुछ पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन भी आपने किया है। अब तक आपके पांच कहानी संग्रह, एक लघुकथा संग्रह, तीन काव्य संग्रह एवं दो निबन्ध संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। दो संपादित कथा संग्रह भी प्रकाशित हुए हैं। अपनी बेवसाइट (www.anjuduagemini.com) पर उपलब्ध। 

सम्मान :  आपको भारत सरकार (राष्ट्रीय भारतेन्दु हरिश्चंद्र पुरस्कार), हरियाणा साहित्य अकादमी, हरियाणा उर्दू अकादमी सहित कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। 

सम्प्रति :  आयकर विभाग, नई दिल्ली में सेवारत।

सम्पर्क  :  839, सेक्टर-21 सी, फरीदाबाद-121001 (हरियाणा) 
                       मोबाइल : 09810236253
                       ई मेल  :  info@anjuduagemini.com

अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में पांच दोहे।

ब्लॉग संस्करण  :  अप्रैल-मई 2012 अंक में दस दोहे।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

236. डॉ. सुरेन्द्र मन्थन

स्व. (डॉ.) सुरेन्द्र मन्थन

       {दुर्भाग्यवश वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मन्थन साहब हमारे बीच नहीं हैं। लघुकथा में उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।}

जन्म :  04.04.1937। 

शिक्षा :  एम.ए., पी-एच.डी.। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मूलतः कथाकार। प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। ‘घायल आदमी’ व‘ भीड़ में’ (लघुकथा संग्रह), ‘अपने लिए नहीं’ व ‘दिशाहारा’ (कहानी संग्रह), ‘स्वतन्त्रता-सैनानी रणजीत सिंह’ व ‘संत सौरभ’ (जीवनी), हिन्दी कहानी में व्यक्तित्व-विघटन (शोध ग्रन्थ) आपकी प्रकाशित कृतियां हैं। लघुकथा संकलन ‘सहयात्री’ आपकी सम्पादित कृति है। ‘पंजाब के हिंदी-साहित्य को सुरेन्द्र मन्थन का योगदान’ विषय पर गुरु नानक विश्वविद्यालय, अमृतसर में लघु शोध-प्रबन्ध स्वीकृत हो चुका है।

परिवार से सम्पर्क का पता :  1169, बसंत एवन्यू, दुगरी रोड, लुधियाना-143013 (पंजाब)

अविराम में प्रकाशन  

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में तीन लघुकथाएं- ‘सत्ताधीश’, ‘जिंदा मैं’ एवं ‘आहत राष्ट्र’। 

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

235. कमल कपूर

कमल कपूर

जन्म :  कोटा में। 

शिक्षा :  स्नातकोत्तर (हिन्दी)। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  कवि-कथाकार कमल कपूर जी की रचनाएं देश-विदेश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होती हैं। चार दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित संकलनों में भी आपकी रचनाएं संकलित हुई हैं। रेडियो एवं अनेको मंचों से काव्य एवं कथा पाठ। ‘पहचान’ की प्रधान संपादिका। ‘जगमग दीप जले’ के नारी एवं बाल-युवा विशंषांकों का अतिथि संपादन। ‘अमर भारती’ सा. संस्थान की पुस्तकों का संपादन। आपकी प्रकाशित कृतियों में एक उपन्यास, सात कहानी संग्रह, दो लघुकथा संग्रह, तीन कविता संग्रह एवं एक बाल-गीत संग्रह शामिल। नारी अभिव्यक्ति मंच ‘पहचान’ की अध्यक्षा सहित कई प्रमुख संस्थाओं एवं पत्रिकाओं के साथ जुड़कर साहित्यिक-सामाजिक गतिविधियों में योगदान। अमेरिका एवं इंग्लैण्ड की यात्रा। आपके साहित्य पर कई शोधार्थियों द्वारा एम.फिल. एवं पी-एच.डी. स्तर पर शोध कार्य सम्पन्न/जारी।

सम्मान  :  हरियाणा साहित्य अकादमी, हरियाणा साहित्य सम्मेलन आदि सहित देश की अनेकों संस्थाओं व पत्र-पत्रिकाओं द्वारा सम्मानित।

सम्पर्क  :  2144/9, फरीदाबाद-121006 (हरियाणा)
                        मोबाइल :  09873967455
                        ई मेल  :   kamal_kapur2000@gmail.com

अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में दो लघुकथाएं- ‘प्रवासी दर्द’ एवं ‘अपना चौबारा’।

ब्लॉग संस्करण  :  दिसम्बर 2011 अंक में काव्य रचना ‘आओ सहेली!.....’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

234. डॉ हृदय नारायण उपाध्याय

डॉ हृदय नारायण  उपाध्याय 

सम्प्रति :  परास्नातक शिक्षक हिन्दी

सम्पर्क :  केन्द्रीय विद्यालय, आयुध निर्माणी, भुसावल (महाराष्ट्र)

अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक : जनवरी-मार्च 2012 अंक में दो क्षणिकाएं।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

233. कृष्णलता यादव

कृष्णलता यादव

जन्म : 12.12.1955 गांव भाकली, हरियाणा में।

शिक्षा :  एम.ए., बी.एड.। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मूलतः लघुकथाकार, साथ ही कहानी, दोहे, व्यंग्य लेख एवं बाल साहित्य में भी योगदान।  अब तक छः पुस्तकें प्रकाशित। गुड़गांव की सभी साहित्यिक संस्थाओं से सम्बद्धता।

सम्मान :  लगभग एक दर्जन संस्थाओं द्वारा सम्मानित/पुरस्कृत।

सम्प्रति  :   हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग में हिन्दी की प्रवक्ता पद पर कार्यरत।

सम्पर्क  :   1746, सैक्टर 10ए, गुडगांव-122001 (हरियाणा)
                          मोबाइल :  09811642789 / 09811634789

अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में लघुकथा ‘हवेली और झोंपड़ी’।

ब्लॉग संस्करण :  दिसम्बर 2011 अंक में व्यंग्यालेख ‘भ्रष्टाचार’।
                           जनवरी 2012 अंक में लघुकथा ‘आशावादिता’

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

232. डॉ. सुभाष रस्तोगी

डॉ. सुभाष रस्तोगी

जन्म :  17 अक्टूबर 1950 को अम्बाला छावनी (हरियाणा) में। 

शिक्षा : एम.ए. (हिन्दी), पी-एच.डी.। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :   मूलतः कवि, लेकिन समीक्षा एवं कहानी में भी उल्लेखनीय योगदान। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एम.ए. एवं पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ग्यारहवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में कविताएँ शामिल। आपकी आलोचनात्मक पुस्तक ‘विष्णु प्रभाकर का साहित्य’वद्यालयों में कई विश्वविद्यालयों में एम.ए. के पाठ्यक्रम हेतु संस्तुत। अनेक रचनाओं का विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद। अब तक कविता, कहानी, उपन्यास, जीवनी व आलोचना की तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित।

सम्मान  :  हरियाणा साहित्य अकादमी के वर्ष 2010 के बालमुकुन्द गुप्त साहित्य सम्मान सहित अनेकों सम्मानों से विभूषित।

सम्पर्क  :  348, सेक्टर-45 ए, चंडीगढ़।
                       दूरभाष : 0172-2626027 / मोबाइल : 09815178549

अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक  : जनवरी-मार्च 2012 अंक में कविता ‘इससे पहले कि’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

231. राजेन्द्र परदेशी

राजेन्द्र परदेशी

जन्म :  भोजपुर (बिहार) में। 

शिक्षा :  ए.एम.आई.ई., विशारद डी.लिट् (मानद) उपाधि। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  वरिष्ठ कवि-कथाकार व चित्रकार परदेशी जी की पारिवारिक पृष्ठभूमि स्वतन्त्रता संगा्रम से जुड़ी रही है। आपने अनेकों वरिष्ठ साहित्यकारों के साक्षात्कार लेकर उनके विचारों को रेखांकित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। देश की अधिकांश प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में आपकी रचनाएं एवं रेखांकन प्रकाशित हुए हैं। आप ‘अंचल भारती, भारतीय मनीषा, अवध पुष्पांजलि एवं मंजरी-मौलीश्री पत्रिकाओं के सलाहकार सम्पादक के साथ ही पंजाब कला साहित्य अकादमी, जालंधर (पंजाब) के साथ निदेशक एवं भारतीय कला-साहित्य संस्थान (बिहार) व कलाा भारती संस्थान (बस्ती) के साथ अध्यक्ष के रूप में जुड़े हुए हैं। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ की विद्वत परिषद के मानसेवी सदस्य भी हैं। सी.बी.एस.ई. की कक्षा 7 की पुस्तक ‘अनुपम भारती’ में आपकी लघुकथा ‘अपनी धरती’ शामिल है। राज. साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा सन् 2007 में पुरस्कृत काव्य-कृतियों के मूल्यांकन कर्ता रहे। एक भोजपुरी फिल्म की पटकथा भी लिखी है। ‘हताशा होने से पहले’ (कविता संग्रह), ‘दूर होते रिश्ते’ (कहानी संग्रह), ‘दूर होता गांव’ (लघुकथा संग्रह), ‘भोजपुरी लोककथाएँ’ (प्रकाशन विभाग, भारत सरकार), ‘भय का भूत’ (बालकथा संग्रह), ‘शब्दों के संधान’ (हाइकु संग्रह) आदि आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं।

सम्मान :  विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा विद्यावाचस्पति, दिनकर हिन्दी साहित्य संस्थान द्वारा ‘लघुकथा-मार्तण्ड’ व पंजाब कला साहित्य अकादमी, जालंधर द्वारा विशेष अकादमी सम्मान सहित कई प्रमुख संस्थाओं द्वारा सम्मानित।

सम्प्रति :  विद्युत अभियंता।
सम्पर्क :  भारतीय पब्लिक अकादमी, चांदन रोड, फरीदी नगर, लखनऊ-226015 (उ.प्र.)
                      मोबाइल :  09415045584

अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में लघुकथा ‘अधूरी बात की पीड़ा’।
ब्लॉग संस्करण :  दिसम्बर 2011 अंक में लघुकथा ‘जंगलीपन’।
                           फरवरी 2012 अंक में कहानी ‘नई राहें’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

230. रतन चन्द्र रत्नेश

रतन चन्द्र रत्नेश 

जन्म : 20 अगस्त 1958। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  कहानी, लघुकथा, कविता, व्यंग्य विधाओं में लेखन। बांग्ला एवं पंजाबी से अनुवाद भी। पत्र-पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशन। दो कहानी संग्रह सहित चार पुस्तकें प्रकाशित।

सम्पर्क :  1859, सैक्टर 7-सी, चण्डीगढ़-160019
                      ई मेल :  ratnesh1859@gmail.com

अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में दो क्षणिकाएं।
ब्लाग संस्करण :  दिसम्बर 2011 अंक में क्षणिकाएं।
                           सितम्बर 2012 अंक में लघुकथा- 'एक फैसला'।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

229. देवेन्द्र नारायणदास

देवेन्द्र नारायणदास

सम्प्रति :  अंकुर साहित्य मंच, बसना से सम्बद्ध।

सम्पर्क :  साधना कुटीर, मु. व पोस्ट- बसना, जिला- महासमुन्द-493554, छ.गढ़
                       मोबाइल :  08109040531

अविराम में प्रकाशन 

ब्लॉग संस्करण :  दिसम्बर 2011 अंक में पांच हाइकु।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

शुक्रवार, 28 सितंबर 2012

228. डॉ. गौरीशंकर श्रीवास्तव ‘पथिक’

डॉ. गौरीशंकर श्रीवास्तव ‘पथिक’

जन्म :  01.07.1939, कीड़गंज, इलाहाबाद (उ.प्र.) में।

शिक्षा :  एम.ए. (हिन्दी), साहित्य रत्न, डी.एच.एम.डी.एन.टी.। भागलपुर से विद्यावाचस्पति की मानद् उपाधि।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मूलतः कवि, कथा साहित्य में भी कुछ योगदान। 1954 से अनवरत लेखन। अनेकों पत्र-पत्रिकाओं में एक हजार से अधिक कविताएं तथा 50 से अधिक कहानियां प्रकाशित। करीब बाईस काव्य पुस्तकें एवं एक कहानी संग्रह प्रकाशित। म.प्र. आंचलिक साहित्यकार परिषद की प्रान्तीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष होने के साथ कई अन्य संस्थाओं से भी सम्बद्ध। 

सम्मान :  विभिन्न संस्थाओं द्वारा दो दर्जन से अधिक सम्मानों से विभूषित।

सम्पर्क :  पथिक कुटीर, जवाहर नगर, सतना (म.प्र.)
               मोबाइल :  09827625916