आपका परिचय

बुधवार, 21 दिसंबर 2011

80. विक्रम सोनी

विक्रम सोनी

जन्म :  25.05.1943, बैकुन्ठपुर में।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  अग्रणी लघुकथाकार विक्रम सोनी ने लघुकथा लेखन और अपने समीक्षात्मक-समालोचनात्मक आलेखों के माध्यम से तो लघुकथा को स्थापित करने में योगदान किया ही, डा. सतीश दुबे जी (प्रं. सम्पा.) के साथ लघुकथा की समर्पित और पहली पत्रिका ‘लघु आघात’ के सम्पादन-प्रकाशन के माध्यम से जो बहुमूल्य योगदान किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। लघु आघात के माध्यम से न सिर्फ लघुकथा को दिशा मिली, अनेकों नये रचनाकारों का लघुकथा से जुड़ना भी सम्भव हो पाया और लघुकथा पर सकारात्मक चर्चा और चिन्तन को एक नियमित मंच भी उपलब्ध हुआ था। विक्रम सोनी जी लघुकथा के साथ कविता में भी सक्रिय रहे। लघुकथाओं के साथ उनकी विभिन्न विधाओं में अनेकों कविताएं भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं संकलनों में प्रकाशित हुईं। उनके सम्पादन में प्रकाशित लघुकथा संग्रह ‘लावा’ और उसके बाद उनकी अपनी लघुकथाओं का संग्रह ‘उदाहरण’ काफी चर्चित रहे। वर्तमान में काफी समय से वह गम्भीर अस्वस्थता के चलते साहित्य-पटल पर सक्रिय नहीं हैं।
सम्मान :  लघुकथा में उनके योगदान के लिए उन्हें प्रज्ञा पुरस्कार एवं स्व. भवानी प्रसाद स्मृति पुरस्कार सहित महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित भी किया गया।
सम्पर्क :  बी-4, तृप्ति विहार, इन्दौर रोड, उज्जैन (म.प्र.)

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  सितम्बर 2011 अंक में तीन लघुकथाएँ- अजगर, अंतहीन सिलसिला एवं मूल्यान्तर
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी नहीं 

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

79. सिद्धेश्वर

सिद्धेश्वर

जन्म :  20.06.1959 पटना (बिहार)।
शिक्षा : कला स्नातक।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  वरिष्ठ कवि, कथाकार एवं चित्रकार सिद्धेश्वर जी ने कविता एवं लघुकथा दोनों के क्षेत्रों में तो उल्लेखनीय योगदान किया ही है, रेखांकन के क्षेत्र में भी उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई है। देश की अनेकों पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाओं एवं रेखांकनों का नियमित प्रकाशन एवं आकाशवाणी व दूरदर्शन से प्रसारण होता है। लघुकथाओं एवं कविता पोस्टर प्रदर्शनी की 25 से अधिक प्रस्तुतियां। बिहार में अखिल भारतीय स्तर की लघुपत्रिका प्रदर्शनी एवं लघुकथा को मंच प्रदान करने में आपकी अग्रणी भूमिका रही है। ‘बूँद-बूँद सागर, भीतर का सच (दोनों लघुकथा संग्रह), इतिहास झूठ बोलता है (कविता संग्रह), ढलता सूरज: ढलती शाम (कहानी संग्रह) तथा एक उपन्यास आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं। लघुकथा एवं कविता पर लगभग आधा दर्जन महत्वपूर्ण पुस्तकें सम्पादित। वार्षिक पत्रिका अवसर के सम्पादक एवं कथासागर के सम्पादन से भी सम्बद्ध, भारतीय युवा साहित्यकार परिषद, पटना के संस्थापक-अध्यक्ष।
सम्मान :  रेल मंत्रालय (भारत सरकार) के मैथिलीशरण गुप्त सम्मान व प्रेमचन्द सम्मान, बिहार सरकार के रेणु पुरस्कार, साहित्यकार संसद के अज्ञेय शिखर सम्मान आदि सहित लगभग एक दर्जन सम्मानों/पुरस्कारों से विभूषित।
सम्प्रति :  पूर्व मध्य रेलवे में टी.टी.ई. के पद पर कार्यरत।
सम्पर्क :  अवसर प्रकाशन, पो. बा. नं. 205, करबिगहिया, पटना-800001 (बिहार)़
        फोन :  0612-3268369 / मोबाईल  09234760365

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  जून 2011 अंक में चार क्षणिकाएँ
               दिसम्बर 2011 अंक में एक लघुकथा- कफन
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) :  सितम्बर 2011 अंक में एक लघुकथा- बोहनी

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

78. सूर्यकान्त नागर

सूर्यकान्त नागर

जन्म :  3 फरवरी 1933, शाजापुर (म.प्र.) में।
शिक्षा :  विज्ञान में स्नातकोत्तर व विषि में स्नातक।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मूलतः कथाकार। लघुकथा, कहानी, उपन्यास के साथ व्यंग्य एवं निबन्ध लेखन भी। वरिष्ठ साहित्यकार नागर जी का लघुकथा सहित कथा-साहित्य में विशिष्ट स्थान है। लघुकथा के विकास में भी उनका समर्थन एवं योगदान उल्लेखनीय रहा है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। ‘बिष-बीज’ (लघुकथा संग्रह); गलत होते संदर्भ, सूखते पोखर की मछली, दरिन्दे, बिना चेहरे का पेट, प्रतिनिधि कहानियां, शान्ति निकेतन में डान, कोहरे से लिपे चेहरे, श्रेष्ठ कहानियां (सभी कहानी संग्रह); युद्ध जारी है, यह जग काली कूकरी (उपन्यास); गुदड़ी का लाल (व्यंग्य संग्रह); आईना (पत्र संकलन); अपने ही जाये दुःख, सड़क जो है, सेक्यूलर (सभी आलेख संग्रह) नागर जी की प्रकाशित कृतियां हैं। कई पत्र-पत्रिकाओं, एक कहानी संकलन, तथा कुछ लघुकथा संकलनों का सम्पादन भी किया है। कई पत्रों के फीचर सम्पादक रहे। कई साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्थाओं से सम्बद्ध। नागर जी के कथा-साहित्य पर एक अध्यापिका द्वारा पी-एच.डी. सम्पन्न तथा एक अध्यापक द्वारा पी-एच.डी. हेतु शोध जारी। आपके व्यक्तित्व व कृतित्व पर एक लघु फिल्म ‘जैसा हूँ मैं’ निर्मित।
सम्मान :  नागर जी को म.प्र.साहित्य परिषद के सुभद्राकुमारी चौहान सम्मान, म.प्र. लेखक संघ के ‘पुष्कर सम्मान’, ‘माता शरबती देवी स्मृति सम्मान सहित कई महत्वपूर्ण सम्मान प्रदान किये जा चुके हैं।
सम्प्रति :  नगर पालिका निगम के सचिव पद से सेवानिवृत, वर्तमान में व्यंग्य पत्रिका ‘वक्रोक्ति’ के विशेष  सम्पादक व स्वतन्त्र लेखन।
सम्पर्क :  ज्ञानोदय, 81, बैराठी कॉलोनी क्र. 2, इन्दौर-452014(म.प्र.)
फोन :  0731-2470668 / मोबा. 09893810050

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :   सितम्बर 2011 अंक में एक लघुकथा- केसर की छोरी का दसेरा
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अक्टूबर 2011 अंक में एक लघुकथा- माँ

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

77. डॉ0 तारिक असलम तस्नीम

 डॉ0 तारिक असलम तस्नीम

जन्म : 03 अप्रैल 1962 ग्राम धनगाई जिला रोहतास में। 
शिक्षा :  बी.एम.बी.एस. (चिकित्सा स्नातक) एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  छैः प्रमुख भाषाओं (हिन्दी, उर्दू, परशियन, अरबी, अंग्रेजी एवं भोजपुरी) के ज्ञाता तारिक जी हिन्दी एवं उर्दू में समान रूप से लेखनरत हैं। कविता एवं लघुकथा व कहानी के सुपरिचित हस्ताक्षर। लगभग सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। कई भाषाओं में रचनाएं अनूदित। आकाशवाणी पटना से रचनाएँ प्रसारित। प्रकाशित कृतियां ‘आदमीनामा’,‘सिर उठाते तिनके’, ‘शब्द इतिहास नहीं रचते’, ‘प्रतिनिधि लघुकथाएं’, ‘स्पाटलाइट’ मराठी लघुकथा संग्रह एवं मुस्लिम समाज पर केन्द्रित लघुकथा संग्रह ‘खुदा की देन’। लगभग आधा दर्जन पुस्तकें प्रकाशनाधीन। ‘कथा सागर’, मासिक ‘हम सफर’, नई शिक्षा सन्दर्भ पत्रिका, साप्ता. भारतीय राजनीति एवं लोकसत्ता आदि का सम्पादन।
सम्मान :  परमेश्वर गोयल सम्मान, मोहसिन काकोरवी स्मृति पुरस्कार, दुष्यन्त कुमार स्मृति सम्मान आदि सहित कई स्तरों पर सम्मानित।
सम्प्रति :  त्रैमा0 ‘कथा सागर’ एवं मासिक ‘हम सफर’ का सम्पादन एवं लेखनी प्रकाशन का संचालन।
सम्पर्क :  लेखनी प्रकाशन, प्लाट-6, सेक्टर-2, हारुन नगर कालोनी, फुलवाशरीफ, पटना-801506 (बिहार)
फोन :  08969974239/09122914396/09570146864/08986671974
ई मेल :  tatiq_lekhani@yahoo.com  ,oa kathasagareditor@gmail.com

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  मार्च 2011 अंक में दो कविताएँ- फिर एक ख्वाब बुनो एवं यह जेहाद नहीं...
           दिसम्बर 2011 अंक में तीन लघुकथाएँ- दुःखद स्थिति, मजार एवं क्रूर मजाक
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अक्टूबर 2011 अंक में एक लघुकथा- समरसता

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

76. प्रशान्त उपाध्याय

प्रशान्त उपाध्याय

जन्म :  01जुलाई 1960।
शिक्षा :  वाणिज्य में स्नातकोत्तर।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  नई कविता, ग़ज़ल, क्षणिका, व्यंग्य एवं बालगीत। राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर की अनेकों पत्र-पत्रिकाओं में सैकड़ों रचनायें प्रकाशित। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण। पिछले दो दशकों से कवि सम्मेलनों के मंच पर भी सक्रिय।
सम्मान :  हिन्दी साहित्य सभा एवं हर प्रसाद व्यवहार अध्ययन संस्थान आगरा द्वारा शम्भूनाथ अग्रवाल स्मृति साहित्य सम्मान सहित विभिन्न स्तरों पर सम्मानित।
सम्प्रति :  स्वतन्त्र लेखन।
सम्पर्क :  364, शम्भू नगर, शिकोहाबाद-205135 (उ0प्र0)
फोन : 09897335385 

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  मार्च 2010 अंक में दो क्षणिकाएँ
           मार्च 2011 अंक में एक ग़ज़ल एवं दो कविताएँ- वक्त: तब और अब एवं विवशता
           जून 2011 अंक में छः क्षणिकाएँ
           दिसम्बर 2011 अंक में एक कविता- अनपेक्षित आशंका
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अक्टूबर 2011 अंक में एक ग़ज़ल

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

75. शशिभूषण बड़ौनी

शशिभूषण बड़ौनी

जन्म :  18.08.1959 भटवाड़ा, टिहरीगढ़वाल, उत्तराखण्ड में। 
शिक्षा :  स्नातक व फार्मेसी में डिप्लोमा।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मूलतः कविता। कहानियां, लघुकथाएं, समीक्षा, बाल साहित्य व साक्षात्कार आदि भी। फोटोग्राफी व रेखांकन में भी सक्रिय। आकाशवाणी व दूरदर्शन से रचनाओं का निरन्तर प्रसारण। प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं व रेखांकनों का प्रकाशन। कहानी संग्रह ‘भैजी’ प्रकाशित कृति।
सम्मान :  पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा विशिष्ट अकादमी सम्मान सहित कुछ संस्थाओं द्वारा सम्मानित।
सम्प्रति : राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, प्रेमनगर, देहरादून में सेवारत।
संपर्क  : आदर्श विहार, ग्राम व पोस्ट : शमशेर गढ़, देहरादून-248001 (उत्तराखंड)
फोन : ०१३५-२११२४३१ / मोबाइल : ०९४१०५५०१०० 

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  मार्च 2011 अंक में दो कविताएँ- पीठ पर पहाड़ एवं माँ
                        दिसम्बर 2011 अंक में एक कविता- सबसे सुन्दर हाथ
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : नवम्बर 2011 अंक में एक कविता- उन्मुक्त हँसी
                                                            दिसंबर 2011  अंक में एक कहानी- फीस 

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

74. प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

जन्म :  सनद में 3 जनवरी 1957। 
शिक्षा :  सामान्य व तकनीकी।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियाँ। नियमित लेखन 1972 से। दो नाटक मंचित। लेख, कहानियाँ, कविताएं पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। ’इस ढलान पर’ (काव्य संकलन)  एवं प्रेमचंद की दस कहानियों पर एक समीक्षा-पुस्तक प्रकाश्य। शिक्षा प्रगतिशील छात्र संगठनों में सक्रियता के साथ, उस उत्साही माहौल में जहाँ वियतनाम की जनता की क्रांतिकारी यात्रा सफलता के सोपान पर थी। भारतीय उर्वरक निगम लि0, गोरखपुर इकाई खाद कारखाने में तकनिशियन के रूप में 1979 से 2002 तक। मजदूर आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी। केंद्र सरकार ह्नारा निगम बंद किये जाने की घोषणा के साथ मध्य उम्र में जबरन सेवा समाप्ति।
सम्प्रति :  अर्धबेरोजगार, संस्कृतिकर्म, स्वतंत्र लेखन।
सम्पर्क :  ई-120, फर्टिलाइज़र कालोनी, गोरखपुर-273007
फोन :  09415313535
ई मेल :  pramodkumarpkpk@gmail.com 

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  मार्च 2011 अंक में दो कविताएँ- रिश्ते का रास्ता एवं लुटेरे हँस रहे हैं
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी  नहीं 

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

73. मुस्तफा खान

मुस्तफा खान

जन्म :  03 मई 1962 आंतरी, ग्वालियर में। 
शिक्षा :  कृषि स्नातक।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  कविता के साथ कहानी व अन्य विधाओं में भी लेखन, पठन-पाठन में रूचि। स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। जनवादी लेखक संघ की जिला इकाई के सचिव।
सम्प्रति :  म0प्र0 शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विभाग में कृषिप्रसार अधिकारी।
सम्पर्क :  नारायणदास की बगिया, रामदास घाटी,पोस्ट-शब्दप्रताप, ग्वालियर-474012(म0प्र0)
                  फोन : 09926231425

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :   मार्च 2011 अंक में दो कविताएँ- कंधों पर दोस्त एवं तूफान के बाद
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी  नहीं  

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

72. डॉ. जेन्नी शबनम

डॉ. जेन्नी शबनम

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मूलतः कविता, हाइकु, क्षणिका में लेखन। अनेकों पत्र-पत्रिकाओं एवं बेव पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित।
सम्पर्क :  द्वारा श्री राजेश श्रीवास्तव, द्वितीय तल, 5/7, सर्वप्रिय विहार, नई दिल्ली-16

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :   मार्च 2011 अंक में तीन लघु कविताएँ -इक दर्द पिघलता, कोई शख्ष् जख्म देता एवं मेरा अपना कुछ...
जून 2011 अंक में दस हाइकु एवं तीन क्षणिकाएँ।
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी नहीं 

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

71. तेज राम शर्मा

तेज राम शर्मा

जन्म :  25 मार्च 1943। 
शिक्षा :  हिन्दी में स्नातकोत्तर के साथ क्रमशः ट्रेनिंग  एण्ड डवेलपमेन्ट,  ट्रेनिंग  मैनेजमेन्ट एवं फ्रेंच में डिप्लोमा। 
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मूलतः  कवि। कविताओं का प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशन। अब तक आपके तीन कविता संग्रह ‘धूप की छाया’, ‘बन्दनवार’ एवं ‘नहाए रोशनी में’ प्रकाशित हुए हैं। बन्दनवार का बांग्ला में अनुवाद भी प्रकाशित हो चुका है।
सम्मान :  राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के कई सम्मान/पुरस्कार भी आपको प्राप्त हुए हैं।
सम्प्रति :  भारत सरकार में विशेष सचिव से सेवानिवृत होने के बाद स्वतन्त्र रूप से साहित्य सृजन में रत।
सम्पर्क :  श्री रामकृष्ण भवन, अनाडेल, शिमला-171003 (हि0 प्र0)

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  मार्च 2011 अंक में दो कविताएँ- ‘जब हम, हम नहीं रहना चाहते’ व ‘खुलता ही नहीं देश’
                             
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) :  अभी नहीं 

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

70. जनार्दन मिश्र

जनार्दन मिश्र

जन्म :  16 अगस्त 1957, बेनसागर, रोहतास (बिहार) में।
लेखन/प्रकाशन/योगदन :  मूलतः कवि। कहानी, लघुकथा एवं समीक्षा-समालोचना में भी लेखन। अब तक दो काव्य संग्रह एवं एक कहानी संग्रह प्रकाशित। एक काव्य संग्रह (श्यामली), एक उपन्यास (अपनी गली में) एवं एक लघुकथा संग्रह (मैं अकेला हूँ) शीघ्र प्रकाश्य। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। कई भाषाओं में रचनायें अनूदित। कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित।
सम्प्रति :  मध्य बिहार ग्रामीण बैंक, पटना में अधिकारी पद पर कार्यरत।
सम्पर्क : संकटमोचन नगर, नयी पुलिस लाइन, आरा-802301
        फोन : 09334295007

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  मार्च 2011 अंक में दो कविताएँ- ‘मेरे गाँव में’ एवं ‘हे ईश्वर’।
 ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : नवम्बर 2011 अंक में एक कहानी ‘कुर्सी‘।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

69. शैलेन्द्र सरस्वती

शैलेन्द्र सरस्वती

जन्म : 23 फरवरी 1979, कोलकाता (प0 बंगाल) में।
शिक्षा :  इतिहास में स्नातकोत्तर एवं बी. लिब.।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  कविता, कथा-साहित्य, बाल साहित्य एवं व्यंग्य। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनायें प्रकाशित।

सम्पर्क :  नारायणी निवास, मोबाइल टावर के सामने, आचार्य रमण कॉलौनी, उस्तों की बारी के बाहर, बीकानेर-334005(राज0)
फोन :  09309240382

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  मार्च 2011 अंक में दो ग़ज़लें
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी नहीं

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

68. सन्तोष सुपेकर

सन्तोष सुपेकर

जन्म :  29 जून 1967 को उज्जैन (म0प्र0) में।
शिक्षा :   एम.काम., आई.टी.आई., पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।
लेखन/योगदान/प्रकाशन :  मातृभाषा मराठी के आँचल से लेखन की दुनियाँ में पैर फैलाने शुरू किये तो अपनी अभिव्यक्ति को आयाम देने के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी को ही सहज पाया, सो अधिकांश लेखन हिन्दी में ही किया। सुपेकर जी पत्र लेखन, कविता, समीक्षा और व्यंग्य लेखन के मध्य लघुकथा के साथ ऐसे जुड़े कि उनकी मूल पहचान लघुकथा लेखक के तौर ही स्थापित हो गई। लघुकथा में कथ्य के स्तर पर उनका योगदान रेखांकित किया जाता है। यदि आज समूचे लघुकथा लेखन को लघुकथा की कथात्मक समग्रता और कसावट के आधार पर दो धाराओं में पहचाना जाये तो सुपेकर जी अपने लघुकथा लेखन में अधिकांशतः कसावट के साथ खड़े नजर आते हैं। उनकी अनेकों रचनाएं देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं विभिन्न महत्वपूर्ण संकलनों के साथ-साथ इन्टरनेट पर भी प्रकाशित हुई हैं। उनकी प्रकाशित कृतियों में ‘साथ-साथ चलते हुए’ (श्री राजेन्द्र नागर ‘निरंतर’ के साथ साझा लघुकथा संकलन), तथा ‘हाशिये का आदमी’ एवं ‘बन्द आँखों का समाज’ (दोनों निजी लघुकथा संग्रह) शामिल हैं। सुपेकर जी लेखन के साथ-साथ ‘सरल काव्यांजलि’ के साथ जुड़कर विभिन्न साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजनों में भी सक्रिय हैं।
सम्मान :  स्व. अरविन्द नीमा स्मृति पुरस्कार, ‘अक्षर साहित्य सम्मान एवं रेलवे द्वारा ‘प्रेमचन्द्र पुरस्कार सहित कई सम्मानों से विभूषित।
सम्प्रति :  पश्चिम रेलवे, उज्जैन में लाको पायलट (इंजिन चालक) के पद पर कार्यरत।
सम्पर्क :  31, सुदामानगर, उज्जैन-456001 (म.प्र.)
फोन :  09424816096 / 09752495425

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  मार्च 2011 अंक में सात लघुकथाएँ- भाषाई आतंकवाद, तपन और फुहार, गैरतमंद, हौसला, पहेली या व्यथा एवं शब्द प्राण।
 ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अक्टूबर 2011 अंक में एक लघुकथा ‘दूसरा आश्चर्य’।
                                                             दिसंबर  2011 अंक में एक लघुकथा-'आत्मग्लानि'।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

67. सुमन शेखर

सुमन शेखर

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  कविता, कहानी एवं लघुकथा में लेखन। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। आकाशवाणी से कविताएँ प्रसारित। विभिन्न मंचो से कविता पाठ। ‘मुट्ठी भर धूप’ कविता संग्रह प्रकाशित कृति। ‘हिन्दी साहित्य निर्झर मंच (पंजी.) संस्था में सक्रिय।
सम्प्रति :  अंग्रेजी की प्राध्यापिका।
सम्पर्क :  नजदीक पेट्रोल पम्प, ठाकुरद्वारा, पालमपुर-176102, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)
फोन :  01894-238292 / मोबाइल : 09418239187

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  सितम्बर-दिसम्बर 2010 अंक में एक कविता ‘मुझे खलता है....’।
                          जून 2011 अंक में दो क्षणिकाएँ।

ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी नहीं

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

66. मीना गुप्ता

मीना गुप्ता

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  लेख, कविता, लघुकथा एवं कहानी में लेखन। अंग्रेजी भाषा में भी लेखन। कई पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित।
सम्पर्क :  द्वारा विनोद गुप्ता, निराला साहित्य परिषद, कटरा बाजार, महमूदाबाद, सीतापुर-261203 (उ.प्र.)

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  सितम्बर-दिसम्बर 2010 अंक में एक कविता ‘तुम्हारा मधुर स्वर’।
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी नहीं

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

65. पूनम गुप्ता

पूनम गुप्ता

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मुख्यतः कविता एवं लघुकथा। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित।
सम्पर्क :  निकट पी.डब्ल्यू.डी., महर्षि स्कूल के पीछे, डायमंड रोड, रामपुर-244901 (उ.प्र.)
फोन : 09758286388

ई मेल :   poonam.gpt22@gmail.com

 अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  सितम्बर-दिसम्बर 2010 अंक में एक कविता ‘स्पर्श’।
सितम्बर 2011 अंक में एक लघुकथा ‘प्यार’।

ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी नहीं

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

64. शिव अवतार पाल

शिव अवतार पाल

जन्म : 1970। 
शिक्षा :  एम.ए. (हिन्दी), बी.एड.।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मूलतः लघुकथा लेखन। प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लगभग तीन दर्जन से अधिक रचनाएं प्रकाशित।
सम्मान :  वर्ष 2009 में हिन्दी विकास सेवा संस्थान (कुशीनगर) द्वारा ‘राष्ट्रभाषा गौरव’ सम्मान।
सम्प्रति : बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालय में अध्यापन।
सम्पर्क :  200, सती मोहल्ला, इटावा-206 001 (उ.प्र.)
फोन :  09411663469
ई मेल :  shivavtarpal@gmail.com

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  सितम्बर-दिसम्बर 2010 अंक में तीन लघुकथाएँ- ‘अप्वाइन्टमेन्ट’, ‘पिकनिक स्पॉट’ एवं ‘टिकट’।
              दिसम्बर 2011 अंक में एक लघुकथा ‘पुरस्कार’।

ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : नवम्बर 2011 अंक में एक लघुकथा ‘एडजस्ट’

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

63. केशव शरण

 केशव शरण

जन्म :  23.08.1960 को वाराणसी में।
  लेखन/प्रकाशन/योगदान :
मुख्यतः  कविता, ग़ज़ल एवं हाइकु में लेखन।  दो कविता संग्रह (‘तालाब के पानी में लड़की’ एवं ‘जिधर खुला व्योम होता है’), एक ग़ज़ल संग्रह (दर्द के खेत में) एवं एक हाइकु संग्रह (कड़ी धूप में)। प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनायें प्रकाशित।
सम्प्रति :  वाराणसी में सरकारी सेवारत।
सम्पर्क :  एस-2/564, सिकरौल, वाराणसी कैन्ट, वाराणसी-2 (उ0प्र0)
फोन :  09415295137

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  सितम्बर-दिसम्बर 2010 अंक में चार कविताएँ- हैरत की बात, बनारस का शिमला, धूप और गुलमोहर व दरिया।
                       जून 2011 अंक में दो हाइकु एवं चार क्षणिकाएँ।

                       दिसंबर २०११ अंक में छ: हाइकु 
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अक्टूबर 2011 अंक में एक ग़ज़ल।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

62. पवन कुमार ‘पवन’

 पवन कुमार ‘पवन’

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  पवन जी मूलतः कवि हैं। कविता में जब तेवरी का आन्दोलन चला तो पवन जी ने उसकी अगुआई करने वाले रचनाकारों में अपना स्थान बनाया। तेवरी को लेकर एक संकलन भी सम्पादित-प्रकाशित किया, जो उन दिनों काफी चर्चित रहा। गीत में भी कुछ अच्छे प्रयोग किए। कई अच्छे साहित्यिक आयोजनों में भी उनका प्रमुख योगदान रहा है।
सम्प्रति :  बैंक आफ इण्डिया, मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) में कार्यरत।
सम्पर्क :  बैंक ऑफ इण्डिया, शाखा मुजफ्फरनगर (उ0प्र0)
फोन :  09411448922
ई मेल :  poetpawankumarpawan@yahoo.co.in

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  सितम्बर-दिसम्बर 2010 अंक में एक गीत ‘बेकाबू माँझी से नाव आजकल’।
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अक्टूबर 2011 अंक में एक काव्य रचना ‘पेड़ तले’।

नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

61. डा. सतीश दुबे

 डा. सतीश दुबे

जन्म : 12 नवम्बर 1940, इन्दौर (म. प्र.) में। 
शिक्षा :  एम.ए. (हिन्दी व समाजशास्त्र) तथा पी-एच.डी.।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  डा. सतीश दुबे साहब ने यद्यपि उपन्यास, कहानी एवं हाइकू आदि में भी पर्याप्त लेखन किया है और प्रतिष्ठा अर्जित की, तदापि लघुकथा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। डा. दुबे जी लघुकथा आन्दोलन के उन अग्रेताओं में से हैं, जिन्होंने लघुकथा-लेखन और उसके मापदण्डों के निर्धारण का कार्य तो किया ही, अपने आलेखों के माध्यम से लघुकथा को समुचित दिशा देने एवं लघुकथाकारों का मार्गदर्शन भी किया है। नये लघुकथाकारों एवं लघुकथा को आगे बढ़ाने वाले तमाम प्रयासों को उत्साहित करने में भी उनकी भूमिका अग्रणी रही है। लघुकथा की पहली सम्पूर्ण एवं समर्पित पत्रिका ‘लघु आघात’ के वह प्रधान सम्पादक रहे। सिसकता उजास, भीड़ में खोया आदमी, राजा भी लाचार है, प्रेक्षाग्रह, समकालीन सौ लघुकथाएं, बूंद से समुद्र तक जैसे महत्वपूर्ण लघुकथा संग्रहों के साथ समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य में प्रेमचन्द साहित्य (शोध ग्रन्थ), कुर्राटी, डेरा-बस्ती का सफरनामा (दोनों उपन्यास), वैसाखियों पर टिके चेहरे, साबजी, जो आग है, लखमी संग सत्रह घंटे, धुंध के बिरुद्ध (सभी कहानी संग्रह), शब्द वेधी, मालवी हाइकु (दोनों हाइकु संग्रह), थोड़ा लिखा बहुत समझना (पत्र संग्रह), बालोपयोगी एक तथा प्रौढ़ नवसाक्षरोपयोगी पाँच कहानी संग्रह और एंकांकी उनकी हिन्दी में प्रकाशित कृतियां हैं। आखरी सच्च (श्री श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा पंजाबी में चुनिन्दा अनूदित लघुकथाओं का संग्रह), डॉ. सतीश दुबे ह्यांच्या निवड़क लघुत्तम कथा (श्रीमती श्रीति राशिनकर द्वारा मराठी में अनूदित लघुकथाओं का संग्रह) एवं करोड़रज्जु (श्री रोहितश्याम चतुर्वेदी ‘शलभ’ द्वारा गुजराती में अनूदित लघुकथाओं का गुज.साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत संग्रह) प्रान्तीय भाषाओं में अनूदित-प्रकाशित कृतियां हैं। आपकी कृतियों ‘प्रेक्षाग्रह’ व ‘राजा भी लाचार है’ (स्नातकोत्तर स्तर पर); ‘कुर्राटी’, ‘बूंद से समुद्र तक’,‘डेरा-बस्ती का सफरनामा’, ‘लखमी संग सत्रह घंटे’ (एम.फिल. स्तर पर) पर शोध-प्रबन्ध लिखे गये हैं। तीन शोधार्थियों को दुबे साहब के साहित्य पर शोध कार्य हेतु पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त हुई है। सी.बी.एस.ई. के पाठ्यक्रम हेतु निधा्ररित पुस्तक में आपकी लघुकथाएं ‘योद्धा’, ‘अन्तिम सत्य’ व ‘फूल’ शामिल हैं। उपन्यास ‘डेरा-बस्ती का सफरनामा’ पर फिल्म का निर्माण हुआ है।
सम्मान :  डा. सतीश दुबे जी को उनकी साहित्य सेवा (विशेषतः लघुकथा के क्षेत्र में) एवं रचनात्मकता के लिए ‘नर्मदाप्रसाद खरे’, ‘भवभूति मिश्र’ पुरस्कार, ‘जो आग है’ कहानी संग्रह पर निर्मल पुरस्कार, लघुकथा संग्रह ‘प्रेक्षाग्रह’ पर डा. परमेश्वर गोयल सम्मान, प्रौढ़ नवसाक्षरोपयोगी कहानी संग्रह ‘भरोसे का भैंस’ को भारत शासन द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार साहित अनेक महत्वपूर्ण पुरस्कारों एवं सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
सम्पर्क :  766, सुदामा नगर, इन्दौर-452009 (म.प्र.)
फोन :  0731 2482314/ मोबा. 09617597211, 09406852341

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :   सितम्बर 2011 अंक में तीन लघुकथाएँ- पेशे की जात, खुशुनुमा सुबह और स्वागत सामग्री।
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : नवम्बर 2011 अंक में एक लघुकथा- साया।
                                                           दिसंबर  2011 अंक में एक लघुकथा- रिश्ताई नेहबंध।