आपका परिचय

बुधवार, 21 दिसंबर 2011

58. महेश चंद्र पुनेठा

महेश चंद्र पुनेठा





जन्म : 10 मार्च 1971 ग्राम सिरालीखेत, जिला-पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में। जीवन यापन इसी जनपद के लम्पाटा गॉव में बसे।
शिक्षा :  प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा जनपद में ही ग्रहण करते हुए एम0ए0 (राजनीति शास्त्र) किया।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  लोक और जनपदीय चेतना के प्रमुख और प्रखर कवि के रूप में पुनेठा जी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति का अहसास कराया है। लेकिन यह चेतना युवा पुनेठा जी के लिए सिर्फ कविता का बिषय नहीं है, अपने जनपद में इस चेतना को जागृत करने के लिए साहित्यिक एवं सांस्कृतिक स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वह सक्रिय व समर्पित भूमिका भी निभाते हैं। उनकी सक्रियता का एक दूसरा पक्ष भी है, यदि दूरदराज के बच्चों को सही शिक्षा सही तरीके से मिल पाये तो इन अंचलों में लोक चेतना को जागृत करने का काम भी आसान हो सकता है और साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रभावी तरीके से चलाया जा सकता है। इसलिए वह बच्चों के लिए रोचक एवं भयमुक्त शिक्षा के वातावरण सृजन एवं वैज्ञानिक चेतना के विकास के उद्देश्य से गठित ’रचनात्मक शिक्षक मंडल‘ ’शैक्षिक नवाचार मंच‘ ’दृष्टिकोण‘ आदि शैक्षिक संस्थाआंे की स्थापना हेतु पहलकदमी भी करते हैं। जनपदीय काव्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ’काव्यांकुर‘ नाम से एक कविता फोल्डर के संपादन एवं प्रकाशन से संबद्ध। कुछ पत्रिकाओं के विशेषांकों का सम्पादन। देश भर से निकलने वाली छोटी -बड़ी जनपक्षधर पत्रिकाओं का संग्रह कर एक अध्ययन केंद्र की स्थापना की दिशा में प्रयासरत। भय अतल में (कविता संग्रह ) आपकी प्रकाशित  कृति।
सम्मान :  सूत्र सम्मान 2010 से विभूषित।
सम्प्रति :  अध्यापन।
सम्पर्क :  जोशी भवन,निकट लीडबैंक, जिला-पिथौरागढ़ 262530(उत्तराखंड)।
मो0- 9411707470
ई मेल :  punetha.mahesh@gmail.com

अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  अविराम सितम्बर-दिसम्बर 2010 अंक में ‘सूत्र सम्मान समारोह’ में दिये गये आत्मवक्तव्य का प्रमुख अंश ‘ मेरा परिवेश और मेरी कविता’।
सितम्बर 2011 अंक में तीन कविताएँ- ‘दुपहिया चलाती युवतियाँ’, ‘बाजार समय’, ‘कभी भी नहीं मर सकता’ एवं ‘ताकि’

 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : दिसम्बर 2011 अंक में दो  कवितायेँ- 'प्रार्थना' व 'गमक' 



नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें