आपका परिचय

गुरुवार, 10 नवंबर 2011

29. रामयतन यादव

रामयतन यादव





जन्म  : 29 अप्रैल 1965 को रहुई (नालन्दा) में।
लेखन/प्रकाशन/योगदान  : हिन्दी के साथ ही उर्दू एवं मगही में भी लेखन। रामयतन जी लघुकथा के साथ कहानी लेखन में भी सहभागी रहे हैं। लघुकथा की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहें हैं। लघुकथा से सम्बन्धित अधिकांश कार्यक्रमों में सहभागी रहे। लघुकथा के पक्ष में अनियतकालिक फोल्डर/पत्रिका ‘युद्ध’ के साथ ही तीन महत्वपूर्ण संकलनों- ‘हिन्दी की जनवादी लघुकथाए’ं, ‘हिन्दी की चर्चित लघुकथाएं’ तथा ‘बदनाम लघुकथाएं’ का सम्पादन। ‘नई धारा’(लघुकथा विशेषांक) एवं ‘चेतांशी’ (साहित्य विशेषांक) पत्रिकाओं के प्रकाशन में संयोजक व अतिथि संपादक के रूप में भूमिका। साक्षात्कारों के माध्यम से भी लघुकथा के विकास में योगदान। प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं व संकलनों में प्रकाशन एवं दूरदर्शन व आकाशवाणी से प्रसारण। रचनाओं का अन्य भाषाओं में अनुवाद। ‘परिवेश का अतिक्रमण’ व ‘मेरे हिस्से का सच’ रामयतन यादव जी के महत्वपूर्ण लघुकथा संग्रह है। आपकी अन्य प्रकाशित पुस्तकें हैं- ‘बाँझ होते अहसास’ व ‘ठूँठ पेड़ की छाँव में’ (कहानी संग्रह) तथा ‘गुजरते लम्हों का दर्द’ (सम्पादित)।
सम्मान  :  कई स्तरों पर सम्मानित।
सम्पर्क  :  ग्राम-मकसूदपुर, पोस्ट-फतुहा, जिला-पटना- 803201 (बिहार)
फोन :  09234798952

                    


अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :    जून २०१० अंक में तीन लघुकथाएं - अस्मिता, जाल व चोरी

 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी कोई नहीं



नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें