आपका परिचय

बुधवार, 27 जून 2012

151. शिवानन्द सिंह सहयोगी


शिवानन्द सिंह सहयोगी








जन्म : 02 जुलाई 1956 को सुर्जन छपरा, बैरिया, बलिया (उ.प्र.)।
शिक्षा : विज्ञान स्नातक एवं शिक्षा स्नातक।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  गीत, ग़ज़ल, कविता एवं कहानी लेखन में योगदान। अनेकों पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। मंचो से सस्वर काव्य-पाठ। एक शून्य, जीवन की हलचल, गाँववाला घर, समय की फुँकार, माँ जीत ही जायेगी (सभी काव्य संग्रह), बिखरा आसमान (ग़ज़ल संग्रह), घर-मुंडेर की सोनचिरैया (गीत संग्रह) एवं दुमदार दोहे (दोहा संग्रह) आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं। लघु पत्रिकाओं के प्रति सहयोगी जी सदैव उदारमना रहे हैं और उन्होंने कई लघु-पत्रिकाओं को संरक्षक एवं आजीवन सदस्य के रूप में आर्थिक सहयोग दिया है। मेरठ से शीघ्र प्रकाश्य एक साहित्यिक पत्रिका के सम्पादन से सम्बद्ध।
सम्मान :  सहयोगी जी को उनकी रोजगारदात्री संस्था ‘भारत संचार निगम लिमिटेड’ सहित कई प्रमुख साहित्यिक-ससंस्कृतिक संस्थाओं ने सम्मानित किया है। इनमें उनकी कृति ‘माँ जीत ही जायेगी’ के लिए पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी, शिलांग, द्वारा डा. महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान-2010, शब्द प्रवाह, उज्जैन द्वारा ‘शब्द प्रवाह साहित्य सम्मान-2010’ व कुछ अन्य संस्थाओं द्वारा प्रदत्त सम्मान प्रमुख हैं। उनकी कृतियों ‘बिखरा आसमान’ व ‘गांव वाला घर’ पर भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मान प्रदान किए गए हैं।
सम्प्रति :  भारत संचार निगम लि. मेरठ से ‘मंडल अभियंता’ के पद से सेवानिवृति के बाद साहित्य सेवा में अर्पित।
सम्पर्क :  ‘शिवाभा’, ए-233, गंगानगर, मवाना नगर, मेरठ-250001, उ.प्र.
                      मोबाइल : 09412212255




अविराम में प्रकाशन 
मुद्रित अंक : अप्रैल-जून 2011 अंक में तीन क्षणिकाएं।
           सितम्बर 2011 अंक में कहानी ‘वंशरोपन’।
           जनवरी-मार्च 2012 अंक में एक गीत रचना ‘गीत लिखा था एक सवेरे’।
ब्लाग संस्करण : नवम्बर 2011 अंक में एक काव्य रचना ‘चलता बन’।




नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें