आपका परिचय

गुरुवार, 28 जून 2012

158. जितेन्द्र ‘जौहर’


जितेन्द्र ‘जौहर’






जन्म :  20 जुलाई,1971 (कन्नौज, उ.प्र.) भारत।


शिक्षा :  एम. ए. (अंग्रेज़ी: भाषा एवं साहित्य), बी. एड., सी.सी.ए.।


लेखन/प्रकाशन/योगदन :  गीत, ग़ज़ल, दोहा, मुक्तछंद, हाइकु, मुक्तक, हास्य-व्यंग्य, लघुकथा, समीक्षा, भूमिका, आलेख, आदि  विधाओं में योगदान। हिन्दी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में लेखन। दो सौ से अधिक प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। कई संकलनों में सहभागी। प्रमुख वेब पत्रिकाओं एवं ब्लॉग्स पर उपलब्ध। बहुचर्चित साहित्यिक स्तम्भ ‘तीसरी आँख’ का नियमित लेखन ‘अभिनव प्रयास’ में। ई.टी.वी. के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘गुदगुदी’ में अनेक एपीसोड प्रसारित। आकाशवाणी से एकल काव्य-पाठ, साक्षात्कार एवं गोष्ठी आदि के दर्जनाधिक प्रसारण। सिटी चौनल्स पर सरस कव्य-पाठ। वीडियो एलबम में फ़िल्मांकित गीत शामिल। काव्य मंचों पर संयोजन एवं प्रभावपूर्ण संचालन के लिए विषेश पहचान। ओजस्वी व मर्यादित हास्य-व्यंग्यपूर्ण काव्य-पाठ का प्रभावी निर्वाह। देश के अनेक सुप्रसिद्ध लेखकों की मानक कृतियों में सारगर्भित भूमिका-लेखन। अंग्रेज़ी कथा-संग्रह ‘ऑफ़रिंग्स’ का हिन्दी-अनुवाद।
     ‘रोशनी का घट’ अशोक अंजुम: व्यक्ति एवं अभिव्यक्ति (समग्र मूल्यांकनपरक् कृति), ‘अरण्य का सौन्दर्य’ (डॉ. इन्दिरा अग्रवाल के सृजन पर आधारित समीक्षा-कृति), त्रैमा. ‘सरस्वती सुमन’ (देहरादून) के बहुचर्चित ‘मुक्तक/रुबाई विषेशांक’, ‘मुक्तक दशक’ एवं ‘त्योहारों के रंग, कविता के संग’ आदि का सम्पादन। राष्ट्रीय/प्रान्तीय/क्षेत्रीय स्तर पर विविध साहित्यिक/सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के निर्णायक-मण्डल में शामिल।  उ.म.क्षे. सांस्कृतिक केन्द्र, (सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार) एवं ‘स्टार इण्डिया फ़ाउण्डेशन’ द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में ‘फोनेटिक्स’, ‘सेल्फ़- डेवलपमेण्ट’, ‘कम्युनिकशन एण्ड प्रेजे़ण्टेशन स्किल’, ‘आर्ट ऑफ़ पब्लिक स्पीकिंग‘ आदि विषयों के अतिरिक्त ’शुद्ध हिन्दी-लेखन’ पर केन्द्रित कार्यशालाओं में रिसोर्स पर्सन/मुख्य वक्ता के रूप में प्रभावपूर्ण भागीदारी।


सम्मान :  अनेक सम्मान एवं पुरस्कार (समारोहपूर्वक प्राप्त)। जैसे- पं. संतोष तिवारी स्मृति सम्मान, साहित्यश्री (के.औ.सु.ब. इकाई मप्र), सृजन-सम्मान 2010, नागार्जुन सम्मान, साहित्य भारती, महादेवी वर्मा सम्मान, आदि के अतिरिक्त विभिन्न प्रशस्तियाँ व स्मृति-चिह्न प्राप्त। अ.भा.वै.महासभा द्वारा ‘रजत-प्रतिमा’ से सम्मानित।


सम्प्रति :  अंग्रेज़ी-अध्यापन (ए. बी. आई. कॉलेज, रेणुसागर, सोनभद्र, उप्र 231218).


सम्पर्क :  आई आर- 13/6, रेणुसागर, सोनभद्र, (उ.प्र.) 231218 भारत.
मोबाइल : 9450320472
ईमेल  :  jjauharpoet@gmail-com
वेब पता :   http://jitendrajauhar.blogspot.com/




अविराम में प्रकाशन


मुद्रित अंक :  जून 2011 अंक में दो क्षणिकाएं।
                    दिसम्बर 2011 अंक में चार क्षणिकाएं।
ब्लाग संस्करण :  सितम्बर 2011 अंक में एक ग़ज़ल।





नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें