आपका परिचय

रविवार, 5 नवंबर 2017

अविराम विस्तारित

अविराम  ब्लॉग संकलन,  वर्ष  :  6,   अंक  :  11-12,  जुलाई-अगस्त  2017




।।हाइकु।।


विभा रश्मि







01.

घटा छा गई,
तिनकों के घोंसले
झेलेंगे मार।

02.

रिक्त आसमाँ
जलद फेरा लगा 
चला तरसा।
रेखाचित्र : बी.मोहन नेगी 


03.

बूँदों के ख़त 
लेता आ मेघदूत 
अँखियाँ झरीं।

  • एस-1/303, लाइफस्टाइल होम्स, होम्स एवेन्यू, वाटिका इण्डिया नेक्स्ट, सेक्टर 83, गुड़गाँव -122004, हरि./मोबा. 09414296536

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें