आपका परिचय

गुरुवार, 24 मई 2012

113. सुभाष नीरव

सुभाष नीरव






जन्म  :  27-12-1953, मुरादनगर (उ.प्र.)।
शिक्षा :  स्नातक।


लेखन/प्रकाशन/योगदान :   काव्य एवं कथा साहित्य में समान रूप से लेखन। बाल साहित्य में भी दख़ल।  एक ब्लागर के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति। देश की अधिकांश प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं, संकलनों, वेब पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। आकाशवाणी से प्रसारित। अनेकों रचनाएँ पंजाबी, बांग्ला, मलयालम एवं तेलगू भाषा में अनूदित। ‘दैत्य तथा अन्य कहानियाँ’, ‘औरत होने का गुनाह’ और ‘आखिरी पड़ाव का दुःख’ (कहानी संग्रह); ‘सफ़र में आदमी’ (लघुकथा संग्रह), ‘यत्किंचित’ व ‘रोशनी की लकीर‘ (कविता संग्रह), तथा ‘मेहनत की रोटी’ (बाल कहानी-संग्रह) नीरव जी की प्रमुख मौलिक प्रकाशित कतियां हैं। हिन्दी-पंजाबी अनुवाद में महत्वपूर्ण कार्य किया है तथा आपकी कई महत्वपूर्ण अनूदित कृतियों का प्रकाशन हुआ है। इन्टरनेट पर सेतु साहित्य, कथा पंजाब, वाटिका, गवाक्ष, सृजन यात्रा आदि कई महत्वपूर्ण ब्लाग्स का प्रकाशन-संचालन कर रहे हैं। अनियतकालीन पत्रिका ‘प्रयास’ का वर्ष 1982 से 1990 तक संपादन किया।
सम्मान :  ‘माता शरबती देवी स्मृति पुरस्कार-1992’ तथा ‘मंच पुरस्कार-2000’ से सम्मानित।
सम्प्रति :  केन्द्र सरकार के एक विभाग में अधिकारी संवर्ग में सेवारत।
सम्पर्क :  372, टाइप-4, लक्ष्मी बाई नगर, नई दिल्ली-110023 
दूरभाष :  011-24104912 (निवास)
मोबाइल  :  09810534373 / 08447252120 
ई मेल : subh&neerav@yahoo-com
            neerav53@rediffmail-com






अविराम में प्रकाशन 


मुद्रित अंक  :  जून 2011 अंक में दस हाइकु।
ब्लाग संस्करण :  फरवरी 2012 अंक में दो हाइकु।









नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें