आपका परिचय

गुरुवार, 24 मई 2012

126. डॉ0 ब्रह्मजीत गौतम

डॉ0 ब्रह्मजीत गौतम 








जन्म :  28.10.1940 को। 
शिक्षा :  हिन्दी में स्नातकोत्तर एवं पी-एच.डी.। 


लेखन/प्रकाशन/योगदान :  वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गौतम साहब यद्यपि गीत, कविता, ग़ज़ल, समीक्षा, व्यंग्य आदि कई विधाओं में सृजन हेतु जाने जाते हैं, तदापि जनक छंद के क्षेत्र में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं एवं संकलनों में रचनाएं प्रकाशित। कबीर काव्य में प्रतीक-विधान (शोध-ग्रंथ), कबीर-प्रतीक कोश (कोश-ग्रन्थ), जनक छन्द: एक शोधपरक विवेचन (शोध पुस्तक), अंजुरी (काव्य संग्रह), वक़्त के मंज़र (ग़ज़ल संग्रह), जनक छन्द की साधना (जनक छन्द संग्रह), दोहा-मुक्तक माल (दोहा-मुक्तक संग्रह) आपकी प्रकाशित कृतियां हैं। 
सम्मान :  साहित्य सेवी (बिजनौर), कविवर मैथिलीशरण गुप्त सम्मान (मथुरा) सहित कई महत्वपूर्ण सम्मानों से विभूषित।
सम्प्रति :  म.प्र. शासन के उच्च शिक्षा विभाग में हिन्दी के प्राध्यापक पद से सेवानिवृत्ति के बाद पूर्णतः साहित्य साधना में समर्पित।
सम्पर्क : गौतम कुटी, बी-85, मिनाल रेसीडेन्सी, जे.के.रोड, भोपाल-462023 (म.प्र.) 
दूरभाष :  09425102154




अविराम में प्रकाशन 


मुद्रित अंक :  जून 2011 अंक में चार जनक छन्द।
           दिसम्बर 2011 अंक में पांच जनक छंद।
ब्लॉग संस्करण :  नवम्बर 2011 अंक में जनक छन्द एवं एक पुस्तक समीक्षा।
              फरवरी 2012 अंक में जनक छन्द।













नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें