आपका परिचय

सोमवार, 31 दिसंबर 2012

331. डॉ. अनीता कपूर

डॉ. अनीता कपूर




जन्म :  रिवाड़ी (हरियाणा) में।

शिक्षा :  एम.ए. (हिन्दी व अंग्रेजी), पी-एच.डी. (अंग्रेजी) एवं सितारवादन एवं पत्रकारिता में डिप्लोमा।
लेखन/प्रकाशन/योगदान: मूलतः कवयित्री। कहानी, लेख, साक्षात्कार आदि विधाओं में भी योगदान। अनेक पत्र-पत्रिकाओं व संकलनों में रचनाएं प्रकाशित। सांसों के हस्ताक्षर, बिखरे मोती, अछूते स्वर, कादम्बरी एवं ओस में भीगते सपने (काव्य संग्रह) एवं दर्पण के सवाल (हाइकु संग्रह) प्रकाशित कृतियां। प्रवासी भारतीयों के दुःख-दर्द एवं अहसासों पर पुस्तक शीघ्र प्रकाश्य। लेखन के साथ पत्रकारिता एवं अनुवाद के क्षेत्र में भी योगदान। भारत एवं अमेरिका में अनेक सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं से संबद्ध। हिन्दी विद्यापीठ मथुरा के ‘साहित्य भास्कर’ पाठ्यक्रम में रचनाएं शामिल। अमेरिका में भारतीय मूल्यों के संबर्द्धन एवं संरक्षण के लिए कार्यरत। टी.वी. एवं रेडियो से विविध कार्यक्रम प्रसारित।

सम्मान :  जोधपुर में ‘कथा-साहित्य एवं संस्कृति संस्थान’ द्वारा ‘सूर्य नगर शिखर सम्मान-2012, कायाकल्प साहित्य-कला फाउंडेशन सम्मान-2012, महाराष्ट्र राज्य हिन्दी अकादमी और यू.के. द्वारा प्रवासी हिन्दी सेवी सम्मान, हुगली विश्वविद्यालय द्वारा ‘साहित्य भूषण सम्मान-2012 आदि सहित देश-विदेश में अनेक सम्मानों से विभूषित।

संपर्क  :  Fremont, CA 94539 USA (Phone : 510-565-9025)
              भारत में पता :  द्वारा श्री लक्ष्मणस्वरूप अरोड़ा, ई-169/1, प्रथम तल, जीवननगर, आश्रम, नई दिल्ली-14
            भारत में मोबाइल :  9313883021        
           ई मेल :  anitakapoor.us@gmail.com



अविराम में प्रकाशन

मुद्रित प्रारूप :  दिसम्बर 2012 अंक में चार क्षणिकाएँ।
                      जुलाई-सितम्बर 2012 अंक में पाँच ताँका।

ब्लॉग प्रारूप :  जून 2012 अंक में तीन ताँका।
                     अगस्त 2012 अंक में दस क्षणिकाएँ।




नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें