आपका परिचय

सोमवार, 31 दिसंबर 2012

343. पुष्पा जमुआर

पुष्पा जमुआर




जन्म :  05.01.1960, सलिमपुर अहरा, कदमकुआँ, पटना (बिहार)।

शिक्षा :  एम.ए. (हिन्दी)।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  कविता, हाइकु, ताँका, लघुकथा, कहानी, लेख एवं समीक्षा आदि विधाओं में लेखन। अनेक पत्र-पत्रिकाओं एवं साठ से अधिक संकलनों में रचनाएँ संकलित। आकाशवाणी, पटना से कविता, आलेख, वार्ता, कहानी आदि का नियमित प्रसारण। ‘और नदी बह चली’ (काव्य संग्रह), वक्त के साथ-साथ (हाइकु संग्रह), ‘मेरे हिस्से का सूर्य’ (ताँका संग्रह), तथ ‘टेड़े-मेड़े रास्ते’ (लघुकथा संग्रह) आपकी प्रकाशित कृतियाँ। अखिल भारतीय प्रगतिशील लघुकथा मंच, अखिल भारतीय भाषा-साहित्य सम्मेलन भोपाल, अखिल भारतीय भाषा-साहित्य संगम, पटना महानगर, विश्वभारती भाषा-साहित्य समागम, भारत विकास परिषद, महिला शाखा पटना, संभावना (साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था) आदि संस्थाओं के माध्यम से साहित्यिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय।

सम्मान :  अखिल भारतीय हिन्दी प्रसार प्रतिष्ठान द्वारा ‘हाइकु-सेविका सम्मान-2010’ व ‘डॉ. परमेश्वर गोयल लघुकथा शिखर सम्मान-2011 सहित कई सम्मान व उपाधियाँ।

संप्रति :  गृहणी होने के साथ साहित्य सृजन।

संपर्क :  ‘काशी निकेतन’, रामसहाय लेन, महेन्द्रू, पटना-800006 (बिहार)
                    दूरभाष :  0612-2523296 / मोबाइल : 09308572771



अविराम में प्रकाशन 

ब्लॉग प्रारूप :  दिसम्बर 2012 अंक में एक लघुकथा ‘अनुत्तरित प्रश्न’।





नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें