आपका परिचय

सोमवार, 31 दिसंबर 2012

333. डॉ. रामकुमार घोटड़

डॉ. रामकुमार घोटड़




जन्म :  गाँव भैंसली जिला चूरू, (राज.) में।

शिक्षा :  एम.बी.बी.एस., एम.एस. (स्त्री रोग एवं प्रसूति)।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  लघुकथा, कहानी एवं व्यग्य लेखन में सक्रिय, लेकिन लघुकथा के क्षेत्र में विशेष योगदान। लघुकथा पर कई तरह के लेखन (विषयवार) का संकलन-संपादन करके पुस्तकों के रूप में प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण काम घोटड़ साहब ने किया है। रचनाएं अनेक पत्र-पत्रिकाओं एवं संकलनों में प्रकाशित। हिन्दी के साथ राजस्थानी में भी लेखन एवं लघुकथा को स्थापित करने का कार्य आपने किया है। तिनके-तिनके, प्रेरणा, क्रमशः, रू-ब-रू, आधी दुनियां की लघुकथाएं, मेरी श्रेष्ठ लघुकथाएं एवं संसारनामा (हिन्दी लघुकथा संग्रह), ‘थारी-म्हारी बातां’ (राजस्थानी लघुकथा संग्रह), सुणले मायला (राजस्थानी चौपदा), अंधेरों की झलक, लीक से हटकर (कहानी संग्रह) तथा आधा दर्जन अन्य कृतियां प्रकाशित। एक कहानी संकलन एवं लघुकथा पर पन्द्रह से अधिक प्रकाशित पुस्तकों का आपने सम्पादन किया है, जिनमें लघुकथा पर महत्वपूर्ण साक्षात्कारों का एक संकलन भी शामिल है। विगत बीस-बाईस वर्षों में लघुकथा पर हुए कार्य में डॉ. घोटड़ साहब का महत्वपूर्ण योगदान है।

सम्मान :  डॉ. अम्बेडकर फैलोशिप-1987 एवं डॉ. परमेश्वर गोयल लघुकथा शिखर सम्मान-2006।

सम्प्रति :  चिकित्सक (स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ) होने के साथ समर्पित लेखन।

सम्पर्क :  सादुलपुर (राजगढ़), जिला चूरू-331023 (राजस्थान)
                       दूरभाष :  01559-224100 / मोबाइल :  09414086800


अविराम में प्रकाशन

मुद्रित प्रारूप :  जुलाई-सितम्बर 2012 अंक में तीन लघुकथाएँ- ‘आपत्तिजनक’, ’जिन्दगीनामा’ व ‘श्रद्धेय’।

ब्लॉग प्रारूप :  जून 2012 अंक में दो लघुकथाएँ- ‘दीप-दान’ व ‘पेशेवर योग्यता’।
                      सितम्बर 2012 अंक में एक लघुकथा- ‘अपराध बोध’।




नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें