आपका परिचय

बुधवार, 16 नवंबर 2011

50. श्रीकृष्ण कुमार त्रिवेदी

श्रीकृष्ण कुमार त्रिवेदी

 
 


जन्म : 30 नवम्बर 1940 ग्राम चुरियानी, फतेहपुर, उ.प्र. में।
शिक्षा : हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित जैसे तीन महत्वपूर्ण बिषयों में परास्नातक हैं। साथ ही आपको गांधी साहित्य की शोध उपाधि भी प्राप्त है। लेखन/प्रकाशन/योगदान: हिन्दी की प्रायः सभी विधाओं में लेखन। गाँधी जी का गाँवों पर प्रभाव (शोध प्रबन्ध), वापसी तथा मकान(उपन्यास), केंचुल (कहानी संग्रह), तुलसी: सन्दर्भो में (समीक्षा), पुराना कलेन्डर व संड़क के पंछी (ललित निबन्ध), साहित्य और समय (संस्मरण और समीक्षा), राष्ट्रीय अंत्याक्षरी, बड़ा मूर्ख कौन एवं दि ग्रीन सहारा (बाल साहित्य) आदि आपके प्रमुख प्रकाशित ग्रन्थ हैं। श्री त्रिवेदी जी ने भारत के साथ-साथ विदेश में भी अध्यापन कार्य किया है। पिछले लगभग पचपन वर्षों से अनवरत एवं समर्पित भाव से साहित्य साधना में रत हैं।
सम्पर्क :  द्वीपान्तर, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, फतेहपुर-212601 (उ0प्र0)
फोन :  05180-222828
ई मेल :  sktrivedimailcox@gmail.com

                    


अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  सितम्बर-दिसंबर २०१० अंक मेंएक नवगीत
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी कोई नहीं 



नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें