आपका परिचय

मंगलवार, 20 नवंबर 2012

284. कृष्णचन्द महादेविया


कृष्णचन्द महादेविया





जन्म :  23 जून 1960।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मूलतः लघुकथा एवं नाट्य लेखन। हिन्दी के साथ हिमाचली भाषा में लेखन। देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अनेकों रचनाएं प्रकाशित। ‘पहाड़ों की ओट में’ तथा चार स्मारिकाओं का संपादन। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से रचनाएं प्रसारित। ‘ढेका नंगारा’ व ‘स्योंध्याड़े गए’ (हिमाचली एकांकी संग्रह), उग्रवादी (लघुकथा संग्रह), ‘गहराते हुए जख्म’ (आत्मकथा), ‘हिमाचली लोकोक्तियां’ (लोक संस्कृति), ‘बुढड़ा लड्ड घिंघा’ (लोकनाट्य) आपकी प्रकाशित कृतियां हैं। राष्ट्रहित कार्यों, साहित्यिक आयोजनों, अभिनय, निर्देशन आदि में सहभागिता। प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु ‘श्री रूलदु राम जी चौहान स्मृति सम्मान’ का संचालन। पर्यावरण की सुरक्षा हेतु निरन्तर प्रयासरत।

संपर्क : पत्रालय- महादेव, सुन्दरनगर, जिला मण्डी-175018 (हि.प्र.) 
                  मोबाइल : 08988152163



अविराम में प्रकाशन


मुद्रित प्रारूप :  अप्रेल-जून 2012 अंक में लघुकथा- ‘समर्पण की कीमत’।






नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें