आपका परिचय

मंगलवार, 20 नवंबर 2012

299. डॉ. वेद व्यथित


डॉ. वेद व्यथित 
(मूल नाम वेद प्रकाश शर्मा)





जन्म : 09.04.1956। 

शिक्षा :  एम. ए. (हिंदी ), पी-एच. डी. (मेरठ विश्व विद्यालय मेरठ से ‘नागार्जुन के साहित्य में राजनीतिक चेतना’ पर शोध)।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  विभिन्न विधाओं में लेखन। रचनाओं का विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। मधुरिमा (काव्य नाटक 1984), आखिर वह क्या करे (उपन्यास 1996), बीत गये वे पल (संस्मरण 2002), आधुनिक हिंदी साहित्य में नागार्जुन (आलोचना 2007), भारत में जातीय साम्प्रदायिकता (उपन्यास 2008), अंतर्मन (काव्य संकलन 2009), न्याय याचना (खंड काव्य 2011/सुलभ अकादमी के प्रकाशन अनुदान से प्रकाशित) आपकी प्रकाशित कृतियां हैं। आपके साहित्य पर कुछ शोध कार्य भी हुए हैं, जिनमें प्रमुख हैं- कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र से ‘बीत गए वो पल’ संस्मरण में सामाजिक चेतना, ‘भारत में जातीय साम्प्रदायिकता’ उपन्यास में सामाजिक बोध, ‘मधुरिमा’ काव्य नाटक पर शोध तथा विनायक मिशन्स विश्व विद्यालय तमिलनाडु से ‘आखिर वह क्या करे’ उपन्यास में अन्तर्द्वन्द की अवधारणा पर शोध। ‘व्यक्ति चित्र’ नामक नवीं विधा एवं ‘त्रिपदी’ काव्य की नई विधा का सर्जन किया है। शताधिक साहित्यिक समारोहों व गोष्ठियों की अध्यक्षता की है। भारतीय साहित्यकार संघ (पंजी), सामाजिक न्याय मंच (पंजी), हम कलम साहित्यिक संस्था (पंजी), अंतर्राष्ट्रीय पुनर्जन्म एवं मृत्योपरांत जीवन शोध केंद्र आदि संस्थाओं से संबद्ध। कई पत्र-पत्रिकाओं के संपादन एवं परामर्श कार्य से भी संबद्ध। अन्तर्जाल पर कई साइटों पर रचनाएं उपलब्ध।

सम्मान :  साहित्य सर्जन के लिए ‘समाज गौरव’ सम्मान, भारतीय साहित्यकार संसद द्वारा ‘मोहन राकेश शिखिर सम्मान’, पत्रकार विश्व बन्धु सम्मान, युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सम्मान, हिमालय और हिंदुस्तान एवार्ड आदि सम्मानों से विभूषित।

संपर्क :  अनुकम्पा -1577  सेक्टर -3 ,फरीदाबाद -121004
           फोन :  0129-2302834 / मोबाइल : 09868842688
          ईमेल  :  dr.vedvyathit@gmail.com
          ब्लॉग  :  http://sahiytasrajakved.blogspot.com



अविराम में प्रकाशन

ब्लॉग प्रारूप :  अप्रैल-मई 2012 अंक में एक काव्य रचना- ‘आकर्षण’।






नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें