आपका परिचय

मंगलवार, 20 नवंबर 2012

314. ज्ञानेन्द्र साज


ज्ञानेन्द्र साज





जन्म :  2 जुलाई 1942। पूरा नाम ज्ञानेन्द्र कुमार गुप्ता ‘साज’।

शिक्षा :  बी.ए.।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  ग़ज़ल, गीत, तेवरी, क्षणिका, मुक्तक, हाइकु, लघुकथा आदि विधाओं में रचनाकर्म। 600 से अधिक पत्र-पत्रिकाओं  एवं संकलनों में रचनाएँ प्रकाशित। आकाशवाणी से रचनाएँ प्रसारित। आपके व्यक्तित्व व कृतित्व पर पी.एच-डी. स्तर पर शोध। तीन बाल रचनाएँ पाठ्य पुस्तकों में। विजय स्मृति साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार (राशि रु.3500/-) का प्रचालन। कश्ती प्रकाशन के तहत विभिन्न लेखकों की 190 कृतियों का प्रकाशन। अक्षर-अक्षर अंगारा, वक्त के तेवर (दोनों तेवरी संग्रह), आँख तो आँख है (ग़ज़ल संग्रह), ‘एक और मधुशाला’ व ’मैं भी देखूं तू भी देख’ (दोनो मुक्तक संग्रह) आपकी प्रकाशित कृतियां हैं। दो दर्जन से अधिक पुस्तकों का संपादन। साहित्यिक मासिकी ‘जर्जर कश्ती’ का पिछले 29 वर्षों से सम्पादन/प्रकाशन।

सम्मान :  डॉ. उर्मिलेश स्मृति सम्मान, अदम गोंडवी सम्मान आदि सहित करीब चार दर्जन सम्मान व उपाधियाँ।

सम्पर्क :  17/212, जयगंज, अलीगढ़-202001 (उ.प्र.)।
               मोबाइल :  09219562656


अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित प्रारूप :  जुलाई-सितम्बर 2012 अंक में एक ग़ज़ल।

ब्लॉग प्रारूप :  जून 2012 अंक में एक ग़ज़ल।





नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें