आपका परिचय

मंगलवार, 20 नवंबर 2012

285. निर्मला सिंह


निर्मला सिंह





जन्म :  9 अप्रैल 1943, बरेली (उ.प्र.) में।

शिक्षा :  एम.ए., एल.टी.।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  कविता, कथा साहित्य एवं बाल साहित्य में योगदान। प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के विभिन्न केन्द्रों से प्रसारण। नृत्य कला में भी योगदान। पिंजरा खुल गया, क्षितिज के पार, धुएँ की बंद इमारत, धुएं के पहाड़, सन-सेट-व्यू, मुट्ठी में बन्द खुश्बू, संजीवनी बूटी, वक्त की करवट (सभी कहानी संग्रह); पिघलता सीसा, अक्षम्य, आज की शकुन्तला, सरोरूह, मैं अनीष नहीं (सभी उपन्यास); साँप और शहर, बबूल का पेड़, 71 लघुकथायें (सभी लघुकथा संग्रह); वाह!वाह! बड़े तीरंदाज हैं, अरे! आसमान से रुई गिर रही है, पापा पिकनिक चलो न, सॉरी मम्मी, थैंक्यू पापा, सी ऑफ टैथीज (सभी बाल कहानी संग्रह), रुको नहीं कुसुम, चले गाँव की ओर, चुनमुन और ऐनी (बाल उपन्यास); तपती रेत की शिलायें, वक्त की खूँटी, धूप के टुकड़े (कविता संग्रह) आदि प्रकाशित कृतियां। कई कृतियां प्रकाशनाधीन। कई सामाजिक व साहित्यिक संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी।

सम्मान :  उ.प्र. हिन्दी संस्थान लखनऊ से 1999 का सर्जक पुरस्कार, धूप के टुकड़े (कविता संग्रह) पर म.प्र. हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सम्मान, चतुर्थ अ.भा. भाषा विकास सम्मेलन में लघुकथा शिल्पी सम्मान एवं अ.भा. साहित्य सम्मेलन से श्रेष्ठ साधना सम्मान सहित देश की अनेकों संस्थाओं तथा विदेश की कुछ संस्थाओं से सम्मानित व पुरस्कृत।

सम्पर्क : 185-ए, सिविल लाइन्स, बरेली-243001 (उ.प्र.)।
                      मोबाइल : 09412821608 / 09258035247



अविराम में प्रकाशन

मुद्रित प्रारूप :  अप्रैल-जून 2012 अंक में लघुकथा- ‘नाटक’।






नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें