आपका परिचय

मंगलवार, 20 नवंबर 2012

302. डॉ. कमल चोपड़ा


डॉ. कमल चोपड़ा




जन्म :  सितम्बर 1955, पंजाब में।

शिक्षा : चिकित्सा स्नातक।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  लघुकथा, कहानी एवं बाल कहानी में लेखन। लघुकथा में विशेष योगदान। लघुकथा लेखन, विमर्श एवं संपादन तीनों स्तरों पर चोपड़ा साहब ने लघुकथा की विकास-यात्रा के अग्रणी भूमिका निभाई है। अनेकों पत्र-पत्रिकाओं में आपकी लघुकथाएं, कहानियां एवं बाल कहानियां निरन्तर प्रकाशित होती रही हैं। आपके तीन महत्वपूर्ण लघुकथा संग्रह अभिप्राय, फंगस तथा अन्यथा प्रकाशित हो चुके हैं। एक कहानी संग्रह ‘अतिक्रमण’ भी प्रकाशित हुआ है। आपने हालात, प्रतिवाद, अपवाद, आयुध एवं अपरोक्ष- पाँच लघुकथा संकलनों का संपादन भी किया है। वार्षिक पत्रिका ‘संरचना’ के संपादन/प्रकाशन के माध्यम से भी लघुकथा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया है।

सम्प्रति :  निजी व्यवसाय के साथ समर्पित लेखन।

सम्पर्क : 1600/114, त्रिनगर, दिल्ली-110035
                    दूरभाष : 011-27381899 / मोबाइल : 09210020390


अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक : जुलाई-सितम्बर 2012 अंक में तीन लघुकथाएँ- जात, खेलने के दिन एवं दीन धर्म।
                    अक्टूबर 2012 अंक में एक लघुकथा- 'बाँह-बेली'

ब्लॉग प्रारूप : अप्रेल-मई 2012 अंक में एक लघुकथा- ‘बहुत बड़ी लड़ाई’।






नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें