आपका परिचय

मंगलवार, 20 नवंबर 2012

297. डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’


डॉ. रामसनेही लाल शर्मा ‘यायावर’





जन्म :  5 जुलाई 1949, ग्राम तिलकपुर, जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.) में।

शिक्षा :  एम.ए., पी-एच.डी., डी.लिट्.।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  गीत, नवगीत, ग़ज़ल, दोहा, मुक्तक, शोध एवं आलाचनात्मक लेखन में महत्वपूर्ण योगदान। प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन, आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रों से प्रसारण। लगभग 90 महत्वपूर्ण कृतियों के लेखन में सहभगिता। हिन्दी सुकव सुधा, चिट्ठियाँ बोलती हैं, स्वतन्त्रता सेनानी एवं राष्ट्रीय ढोला गायक पं. गयाप्रसाद शर्मा स्मृति ग्रन्थ सहित कई पुस्तकों का सम्पादन। मन-पलाशवन और दहकती सन्ध्या (गीत-ग़ज़ल संग्रह); गलियारे गन्ध के, अंधा हुआ समय का दर्पन (नवगीत संग्रह); मेले में यायावर (गीत संग्रह); पाँखुरी-पाँखुरी (मुक्तक संग्रह); सीप में समन्दर (हिन्दी ग़ज़ल संग्रह); आँसू का अनुवाद (दोहा संग्रह); अहिंसा परमो धर्मः (दोहा, गीत संग्रह); जनक नए युग का जनक (जनक त्रिशतिका); समकालीन गीतिकाव्य - संवेदना और शिल्प (डी. लिट् का शोध प्रबन्ध) एवं ‘संस्कृति और साहित्य: सम्बन्धों के अन्तः सूत्र’ आदि आपकी प्रमुख प्रकाशित कृतियाँ हैं।आपके शोध निर्देशन में 36 शोधार्थी पी-एच.डी. प्राप्त एवं 8 शोधार्थी शोधरत। डा. रा.म.लोहिया विवि, फैजाबाद से आपके साहित्य पर पी-एच.डी. हेतु दो शोधार्थियों का पंजीकरण हुआ है।

सम्मान :  कई संस्थाओं द्वारा साहित्य वाचस्पति, साहित्य शिरोमणि आदि उपाधियों व सम्मानों से विभूषित।

सम्प्रति :  एस.आर.के.(पी.जी.) कालेज, फिरोजाबाद में शोध एवं स्नातकोत्तर स्तर पर हिन्दी के एसो. प्रोफेसर।

सम्पर्क :  86, तिलक नगर, बाईपास रोड, फ़िरोज़ाबाद-283203 (उ.प्र.)
                    मोबाइल :  09412316779
                     ई मेल :  dr_yayavar@yahoo.co.in


अविराम में प्रकाशन

मुद्रित प्रारूप :  जुलाई-सितम्बर 2012 अंक में एक काव्य रचना- ‘नया टैªक्टर’।

ब्लॉग प्रारूप :  जून 2012 अंक में एक काव्य रचना- ‘क्रोध नपुंसक’।





नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें