आपका परिचय

मंगलवार, 20 नवंबर 2012

294. डॉ. शैलेष गुप्त ‘वीर’


डॉ. शैलेष  गुप्त ‘वीर’




जन्म :  18.01.1981,ग्राम-जमेनी, फतेहपुर (उ.प्र.)

शिक्षा :  परास्नातक (प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विज्ञान), बी.एड., पी-एच.डी. (पुरातत्व विज्ञान), एम.जे.एम.सी.(पत्रकारिता एवं जनसंचार), डिप्लोमा इन रसियन लैंग्वेज़, डिप्लोमा इन उर्दू लैंग्वेज़, ओरियन्टेशन कोर्स इन म्यूजियोलॉजी एण्ड कन्ज़र्वेशन। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  गीत, ग़ज़ल, कविता, क्षणिका, हाइकू, दोहे, लघुकथा, आलेख, आलोचना तथा शोधपत्र आदि। हिन्दी और उर्दू के विविध पत्र-पत्रिकाओं, संकलनों तथा शोध संकलनों में रचनाएँ प्रकाशित। हिन्दी के साथ-साथ अग्रेंज़ी, संस्कृत, रूसी, गुजराती, उर्दू तथा भोजपुरी भाषाओं का ज्ञान। ‘उन पलों में’ (रागात्मक कविता संकलन), ‘आर-पार’ (नयी कविता का संकलन), ‘कई फूल, कई रंग’ (देश भर के पैंसठ रचनाकारों का संकलन), अन्वेशी-2007,अन्वेशी-2008, अन्वेशी-2009-10, अन्वेशी-2011-12 (संस्था ‘अन्वेशी’ के वार्षिकांक) का सम्पादन। वर्तमान में इलाहाबाद से प्रकाशित दो पत्रिकाओं गुफ़्तगू (त्रैमासिक), एवं तख़्तोताज (मासिक) के सम्पादन से सम्बद्ध। पुरवाई (वार्षिक), बलिया के अतिथि संपादक।

सम्प्रति :  फतेहपुर की साहित्य एवं संस्कृति की प्रगतिशील संस्था ‘अन्वेषी’ के अध्यक्ष।

सम्पर्क :  24/18, राधा नगर, फतेहपुर (उ.प्र.)-212601
                      मोबाइल :  09839942005 / 08574006355
                      ईमेल  :  doctor_shailesh@rediffmail.com




अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक :  जुलाई-सितम्बर 2012 अंक में लघुकथा- ‘गन्दे लोग’।

ब्लॉग प्रारूप :  अगस्त 2012 अंक में कविता- ‘भेड़िये के पांव’





नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें