आपका परिचय

बुधवार, 27 जून 2012

सामग्री एवं सम्पादकीय पृष्ठ : अप्रैल-मई 2012

 अविराम  ब्लॉग संकलन :  वर्ष : १,   संयुक्तांक : 08-09,  अप्रैल-मई 2012  


प्रधान संपादिका : मध्यमा गुप्ता
संपादक : डॉ. उमेश महादोषी (मोबाइल  : ०९४१२८४२४६७ )
संपादन परामर्श : डॉ. सुरेश सपन  
ई मेल : aviramsahityaki@gmail.com 

।।सामग्री।।
रेखांकन : बी. मोहन नेगी 
कृपया सम्बंधित सामग्री के प्रष्ट पर जाने के लिए स्तम्भ के साथ कोष्ठक में दिए लिंक पर क्लिक
 करें ।

अविराम विस्तारित : 

काव्य रचनाएँ  {कविता अनवरत} :  इस अंक में डॉ. नलिन,  डॉ. सुरेश उजाला, अमरेन्द्र सुमन, अंजु दुआ जैमिनी, वेद व्यथित, कुन्दन सिंह सजल, राजेश आनन्द असीर, मनोहर मनु एवं  कृपाशंकर शर्मा ‘अचूक’ की काव्य रचनाएँ।

लघुकथाएं   {कथा प्रवाह} :  इस अंक में  सुकेश साहनी, डॉ. कमल चोपड़ा, डॉ. सतीश राज पुष्करणा, जितेन्द्र सूद, सीताराम गुप्ता, मोहन लोधिया एवं दिलीप भटिया की लघुकथाएं। 

कहानी {कथा कहानी इस अंक में डॉ0 सुरेश प्रकाश शुक्ल की कहानी- धूप-छांव

क्षणिकाएं  {क्षणिकाएँ इस अंक में  केशव शरण  की क्षणिकाएं

हाइकु व सम्बंधित विधाएं  {हाइकु व सम्बन्धित विधाएँ}  :  इस अंक में रचना श्रीवास्तव,  डॉ भावना कुँअर, कमला निखुर्पा एवं मंजु मिश्रा के हाइकु एवं त्रिलोक सिंह ठकुरैला का एक हाइकु गीत

जनक व अन्य सम्बंधित छंद  {जनक व अन्य सम्बन्धित छन्द:  इस अंक में    महावीर उत्तरांचली के जनक छंद। 
व्यंग्य रचनाएँ  {व्यंग्य वाण:  इस अंक में डॉ. राजेन्द्र मिलन का व्यंग्यालेख- 'इन्टैलकचुअल्स इलैक्शन'
स्मरण-संस्मरण  {स्मरण-संस्मरण इस अंक में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ पर गुरप्रीत सिंह द्वारा  एक संस्मरण
अविराम विमर्श {अविराम विमर्श} :  अविराम साहित्यिकी के जनवरी-मार्च 2012 मुद्रित अंक  में प्रकाशित  डॉ. तारिक असलम ‘तस्नीम’ जी की  प्रख्यात साहित्यकार डॉ. सतीश दुबे जी से एक लम्बी बातचीत

किताबें   {किताबें} : सहयोगी जी के दुमदार दोहे / किशन स्वरूप (शिवानन्द सिंह 'सहयोगी' जी के दोहा संग्रह  'दुमदार दोहे' पर)// डॉ. मिथिलेश दीक्षित की हाइकु-रचनाधर्मिता /  राजेन्द्र परदेशी  (डॉ. रमाकान्त श्रीवास्तव द्वारा सम्पादित पुस्तक 'डॉ. मिथिलेश दीक्षित की  हाइकु-रचनाधर्मिता  : व्यक्तित्व व कृतित्व विवेचन' पर )//बबूल के जंगल से गुजरती कुछ सकारात्मक कहानियाँ /  डॉ. उमेश महादोषी  (के. एल. दिवान के कहानी  संग्रह 'बबूल का जंगल और उम्मीद के फूल' पर ) // हाइकु जगत का वृहद् साक्षात्कार संकलन / यतीश चतुर्वेदी ‘राज’ ( डॉ. मिथिलेश दीक्षित द्वारा हाइकु विषयक साक्षात्कारों के संग्रह ‘परिसंवाद’ पर )

लघु पत्रिकाएं   {लघु पत्रिकाएँ} : इस बार दो  और  पत्रिकाओं 'एक और अंतरीप' एवं 'दीवान मेरा' पर डॉ. उमेश महादोषी की  परिचयात्मक टिप्पणियां  

गतिविधियाँ   {गतिविधियाँ} : पिछले माह प्राप्त साहित्यिक गतिविधियों की सूचनाएं/समाचार

अविराम के अंक  {अविराम के अंक} : अविराम साहित्यिकी के अंक 02, अप्रैल-जून 2012 अंक  में प्रकाशित सामग्री/रचनाकारों का विवरण 

अविराम के रचनाकार  {अविराम के रचनाकार} : अविराम के पचास   और रचनाकारों का परिचय।


।।मेरा पन्ना/उमेश महादोषी।।

  •  कई व्यस्तताओं के रहते अप्रैल 2012 माह का अंक न दे पाने के लिए खेद है। हो सकता है ब्लाग के अगले कुछ अंक भी द्विमासिक आधार पर ही दे पाना सम्भव हो सके। कुछ व्यक्तिगत व्यस्तताओं के साथ अविराम के लिए प्राप्त सामग्री को टाइप करके कम्प्यूटर में सुव्यवस्थित करने में काफी समय लगेगा। लेकिन कुछ ही महीनों में ब्लाग का नियमित प्रकाशन और भी आकर्षक एवं स्तरीय सामग्री के साथ जारी रहेगा। 
  •         अविराम साहित्यिकी का दिसम्बर 2012 मुद्रित अंक ‘लघुकथा विशेषांक’ होगा, जिसके अतिथि सम्पादक हैं वरिष्ठ लघुकथाकार एवं चिन्तक-समालोचक आदरणीय डॉ. बलराम अग्रवाल जी। लघुकथाकार मित्र अपनी प्रतिनिधि/श्रेष्ठ लघुकथाएं डॉ. बलराम अग्रवाल जी (मोबाइल न. 09968094431) को उनके पते ‘ एम-70, उल्धनपुर, दिगम्बर जैन मन्दिर के सामने, नवीन शाहदरा, दिल्ली-110032 पर भेजकर सहयोग करें। रचनाएं उनके ई मेल 2611ableram@gmail.com पर भी कृतिदेव 010 या यूनीकोड फोन्ट में वर्ड की फाइल बनाकर भेजी जा सकती हैं। कृपया स्केन रूप में रचनाएं न भेजें।
  •     अविराम के नियमित स्तम्भों के लिए क्षणिकाएं एवं जनक छंद की स्तरीय रचनाएं बहुत कम मिल पा रही हैं। क्षणिका पर हमारी एक और योजना भी विचाराघीन है। रचनाकारों से अपील है कि स्तरीय क्षणिकाएं अधिकाधिक संख्या में भेजकर सहयोग करें।
  •     शीघ्र ही अविराम ब्लाग पर ‘प्रवासी भारतीय रचनाकारों’ के सृजन का एक अलग खण्ड आरम्भ करना चाहते हैं। अतः प्रवासी रचनाकारों से उनकी प्रतिनिधि रचनाएं ई मेल से सादर आमन्त्रित हैं। कृपया रचनाओं के साथ अपना फोटो, पता व साहित्यिक उपलब्धियों एवं योगदान सहित अद्यतन परिचय भी भेजें। यदि भारत में आपका कोई स्थाई पता है, तो सूचित करने पर अविराम के मुद्रित अंक की प्रति उस पते पर भेजी जा सकेगी।
  •     कई मित्रों की पुस्तकें समीक्षार्थ प्राप्त हुई हैं, हो रही हैं। जैसे-जैसे सम्भव हो पा रहा है, हम उनकी समीक्षा दे भी रहे हैं। चूंकि हमारे स्तर पर समीक्षाएं लिखने/लिखवाने में बिलम्ब हो सकता है, अतः यदि लेखक बन्धु पुस्तकों के साथ अपने स्तर पर किन्हीं  समीक्षक से समीक्षा लिखवाकर भिजवा सकते हैं। समीक्षाएं अविराम में स्थान की उपलब्धता के दृष्टिगत सारगर्भित/संक्षिप्त हों, ऐसी अपेक्षा रहती है।
  •     हमारे बार-बार अनुरोध के बावजूद कुछ मित्र अविराम साहित्यिकी का शुल्क ‘अविराम साहित्यिकी’ के नाम भेजने की बजाय मेरे या प्रधान सम्पादिका के पक्ष में इस तरह से चैक बनाकर भेज देते हैं, कि उन चैकों का भुगतान हमारे लिए प्राप्त करना सम्भव नहीं होता है। इस तरह के चैकों को वापस करना भी हमारे लिए बेहद खर्चीला होता है, अतः हम ऐसे चैक वापस कर पाने में असमर्थ हैं।  उन्हें अपने स्तर पर नष्ट कर देने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। 
  •     यदि वास्तव में आप इस लघु पत्रिका की आर्थिक सहायता करना चाहते हैं तो किसी भी माध्यम से राशि केवल ‘अविराम साहित्यिकी’ के ही पक्ष में एफ-488/2, गली संख्या-11, राजेन्द्रनगर, रुड़की-247667, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड के पते पर भेजें और जहां तक सम्भव हो एकमुश्त रु.750/- की राशि भेजकर आजीवन सदस्यता लेने को प्राथमिकता दें। आपकी आजीवन सदस्यता से प्राप्त राशि पत्रिका के दीर्घकालीन प्रकाशन एवं भविष्य में पृष्ठ संख्या बढ़ाने की दृष्टि से एक स्थाई निधि की स्थापना हेतु निवेश की जायेगी। कम से कम अगले दो-तीन वर्ष तक इस निधि से कोई भी राशि पत्रिका के प्रकाशन-व्यय सहित किसी भी मद पर व्यय न करने का प्रयास किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें