आपका परिचय

बुधवार, 21 दिसंबर 2011

74. प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार








जन्म :  सनद में 3 जनवरी 1957। 
शिक्षा :  सामान्य व तकनीकी।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियाँ। नियमित लेखन 1972 से। दो नाटक मंचित। लेख, कहानियाँ, कविताएं पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। ’इस ढलान पर’ (काव्य संकलन)  एवं प्रेमचंद की दस कहानियों पर एक समीक्षा-पुस्तक प्रकाश्य। शिक्षा प्रगतिशील छात्र संगठनों में सक्रियता के साथ, उस उत्साही माहौल में जहाँ वियतनाम की जनता की क्रांतिकारी यात्रा सफलता के सोपान पर थी। भारतीय उर्वरक निगम लि0, गोरखपुर इकाई खाद कारखाने में तकनिशियन के रूप में 1979 से 2002 तक। मजदूर आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी। केंद्र सरकार ह्नारा निगम बंद किये जाने की घोषणा के साथ मध्य उम्र में जबरन सेवा समाप्ति।
सम्प्रति :  अर्धबेरोजगार, संस्कृतिकर्म, स्वतंत्र लेखन।
सम्पर्क :  ई-120, फर्टिलाइज़र कालोनी, गोरखपुर-273007
फोन :  09415313535
ई मेल :  pramodkumarpkpk@gmail.com 




अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  मार्च 2011 अंक में दो कविताएँ- रिश्ते का रास्ता एवं लुटेरे हँस रहे हैं
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी  नहीं 



नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें