आपका परिचय

गुरुवार, 22 नवंबर 2012

323. डॉ. श्याम सखा ‘श्याम’

डॉ. श्याम सखा ‘श्याम’




जन्म :  28 अगस्त 1948, रोहतक (हरियाणा)।

शिक्षा :  एम.बी;बी,एस, एफ़.सी.जी.पी, एल.एल.बी. प्रथम।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  काव्य एवं कथा साहित्य की विभिन्न विधाओं में। हिन्दी, पंजाबी, अंग्रेजी व उर्दू (देवनागरी लिपि) भाषाओं में लेख्न। एक उपन्यास कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व महर्षि दयानन्द वि.वि. के एम,ए फाइनल पाठ्यक्रम में एक कहानी शामिल। 3 उपन्यास, 3 कहानी संग्रह, 4 कविता संग्रह. 1 गज़ल संग्रह, 1 लघुकथा संग्रह, एक दोहा सतसई, एक लोक कथा संग्रह प्रकाशित। विभिन्न विधाओं की 16 अन्य पुस्तकें प्रकाशनाधीन। श्याम जी के साहित्य पर अब तक पी-एच. डी. हेतु एक शोध व एम. फिल. हेतु तीन लघु शोध सम्पन्न। फोटो ग्राफी में भी महत्वपूर्ण योगदान।

सम्मान :  पं.लखमी चंद पुरस्कार (हरियाणा साहित्य अकादमी का लोक-साहित्य व लोक संस्कृति पर  सर्वोच्च पुरस्कार, राशि एक लाख रु,), हिन्दी पंजाबी हरयाणवी की 6 पुस्तकें व 5 कहानियां हिन्दी व पंजाबी अकादमी द्वारा पुरस्कृत, पद्मश्री मुकुटधर पांडेय (छ्त्तीस गढ़ सरिजन सम्मान 2007), अम्बिका प्रसाद दिव्य रजत अलंकरण कथा संग्रह ‘अकथ’ हेतु 2007, कथा-बिम्ब कथा पुरस्कार मुम्बई, राष्ट्र धर्म कथा पुरस्कार 2005 लखनऊ एवं कई अन्य सम्मान। इन साहित्यिक सम्मानों के साथ चिकित्सा क्षेत्र में इन्डियन मेडिकल एशोसिएसन हरियाणा का सर्वाच्च ‘सम्मान चिकित्सा रत्न सम्मान’।

संप्रति :  चिकित्सक होने के साथ हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकुला के निदेशक।

सम्पर्क :  निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी, पी-16, सेक्टर-14, पंचकूला-134113 (हरियाणा)
              मोबाइल :  09416359019
             ई मेल  :  shyam.skha@gmail.com 
             ब्लॉग :  http//:gazalkbahane.blogspot.com/ और 
                         http//:katha&kavita.blogspot.com/


अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित प्रारूप :  जुलाई-सितम्बर 2012 अंक में एक ग़ज़ल।
                     अक्टूबर 2012 अंक में एक लघुकथा- 'फर्ज' 

ब्लॉग प्रारूप :  जून 2012 अंक में एक ग़ज़ल।






नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें