आपका परिचय

शनिवार, 29 सितंबर 2012

237. अंजु दुआ जैमिनी

अंजु दुआ जैमिनी

जन्म :  8 जून 1969, सोनीपत में। 

शिक्षा  :   एम.ए. (हिन्दी, जनसंचार) एवं पी.जी.डी. (कम्प्यूटर्स, मानवाधिकार)। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  कवि-कथाकार अंजु जी एक ओर पहचान संस्था के माध्यम से साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय हैं, वहीं नारी अभिव्यक्ति मंच एवं नई दिशाएँ हेल्पलाइन (शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था) के माध्यम से सामाजिक कार्यों में भी भूमिका निभा रहीं हैं। कुछ पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन भी आपने किया है। अब तक आपके पांच कहानी संग्रह, एक लघुकथा संग्रह, तीन काव्य संग्रह एवं दो निबन्ध संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। दो संपादित कथा संग्रह भी प्रकाशित हुए हैं। अपनी बेवसाइट (www.anjuduagemini.com) पर उपलब्ध। 

सम्मान :  आपको भारत सरकार (राष्ट्रीय भारतेन्दु हरिश्चंद्र पुरस्कार), हरियाणा साहित्य अकादमी, हरियाणा उर्दू अकादमी सहित कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। 

सम्प्रति :  आयकर विभाग, नई दिल्ली में सेवारत।

सम्पर्क  :  839, सेक्टर-21 सी, फरीदाबाद-121001 (हरियाणा) 
                       मोबाइल : 09810236253
                       ई मेल  :  info@anjuduagemini.com



अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में पांच दोहे।

ब्लॉग संस्करण  :  अप्रैल-मई 2012 अंक में दस दोहे।




नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें