आपका परिचय

शनिवार, 29 सितंबर 2012

244. नन्दलाल भारती

 नन्दलाल भारती



जन्म : 01-01-1963

शिक्षा  :   एम.ए. (समाजशास्त्र), एल.एल.बी. (आनर्स), पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेन्ट।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  उपन्यास, कहानी, लघुकथा, कविता एवं आलेख आदि विधाओं में लेखन। अनेकों पत्र-पत्रिकाओं एवं वेब पत्रिकाओं एवं कई प्रतिनिधि संकलनों में रचनाएँ प्रकाशित एवं आकाशवाणी से प्रसारित। उपन्यास ‘चांदी की हंसुली’ का साप्ताहिक ‘जनप्रवाह’ द्वारा धारावाहिक प्रकाशन। इसी उपन्यास के प्रकाशन हेतु ‘सुलभ साहित्य इंटरनेशनल’ नई दिल्ली द्वारा अनुदान प्राप्त। समग्र हिन्दी लेखन कार्य, लेंग्वेज रिसर्च टेक्नालोजी सेन्टर, आई.आई.आई.टी. हैदराबाद द्वारा भाषा एवं शैक्षणिक कार्यों हेतु शोध। कई साहित्यिक संस्थाओं व संगठनों से सम्बद्ध। दो उपन्यास- ‘अमानत’ एवं ‘चांदी की हंसुली’ प्रकाशित। लगभग एक दर्जन अप्रकाशित पुस्तकें इन्टरनेट पर उपलब्ध, जिनमें अभिशाप एवं वरदान (उपन्यास); मुट्ठी भर आग, हंसते जख्म, सपनों की बारात (कहानी संग्रह); उखड़े पांव, एहसास, कतरा-कतरा आंसू (लघुकथा संग्रह); कवितावलि, काव्यवाध, मीनाक्षी, उद्गार एवं भोर की दुआ (कविता संग्रह) तथा विमर्श (आलेख संग्रह) शामिल हैं।

सम्मान  :  स्वर्ग विभा तारा राष्ट्रीय सम्मान-2009, विश्व भारती प्रज्ञा सम्मान, भोपाल, विश्व हिन्दी साहित्य अलंकरण, इलाहाबाद सहित कई सम्मान व पुरस्कार।

सम्पर्क  :  आजाददीप, 15-एम, वीणा नगर, इन्दौर (म.प्र.)
               दूरभाष  : 0731-4057553 / मोबाइल : 09753081066
               ई मेल :  nlbharatiauthor@gmail.com
               ब्लाग- http://www.nandlalbharti.blogspot.com  
                         http://www.nandlalbharti.mywebdunia.com 
                        http://www.nandlalbharti.blog.co.in 




अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक  :   जनवरी-मार्च 2012 अंक में लघुकथा ‘विरोध’।

ब्लॉग संस्करण :  जनवरी 2012 अंक में लघुकथा ‘बदनामी का पट्टा’।




नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें