आपका परिचय

शनिवार, 29 सितंबर 2012

238. घमन्डीलाल अग्रवाल

घमन्डीलाल अग्रवाल





जन्म :  25 अक्टूबर 1954 को पाड़ला (रेवाड़ी) हरियाणा में। 

शिक्षा :  एम.ए. (हिन्दी), बी.एड. एवं पत्रकारिता में डिप्लोमा।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  विभिन्न काव्य विधाओं, लघुकथा, व्यंग्य एवं बाल साहित्य में लेखन। देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशन व आकाशवाणी-दूरदर्शन से प्रसारण। नेह की परछाइयां, आस्था का सूरज व चांदनी की व्यथा (गीत संग्रह), सन्नाटा बुनते दिन व गणित बनती जिन्दगी (ग़ज़ल संग्रह), चुप्पी की पाजे़ब (दोहा संग्रह), आंसू का अनुवाद (मुक्तक संग्रह) तथा कानाबाती कुर्र, एक डाल के पंछी आदि तीन दर्जन से अधिक बाल पुस्तकें आपकी प्रकाशित कृतियां हैं। हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, उ.प्र. आदि के शिक्षा बोर्डो के पाठ्यक्रमों में रचनाएँ शामिल। आपके साहित्य पर कई बार शोध भी हुआ है। आप आकाशवाणी रोहतक के वर्ष 1985 से अनुबन्धित गीतकार हैं।

सम्मान :  देश भर की 78 सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा विभिन्न पुरस्कारों/सम्मानों से विभूषित।

सम्पर्क :  785/8, अशोक विहार, गुड़गाँव-122001(हरियाणा) 
                       दूरभाष : 0124-2255570 / मोबाइल :  09210456666



अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में गीत ‘टप टप दर्द चुए’।

ब्लॉग संस्करण :  जनवरी अंक में गीत ‘वही दुर्दशाएं’।




नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें