आपका परिचय

शनिवार, 29 सितंबर 2012

240. डॉ. सुरेश प्रकाश शुक्ल

डॉ. सुरेश प्रकाश शुक्ल

शिक्षा  :   पी-एच. डी., एल-एल.बी.।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  मूलतः कविता, उपन्यास एवं व्यंग्य लेखन। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन। भरतीय प्राची साहित्य एवं सेवा संस्थान की स्थापना की। हिन्दी मासिक पत्रिका ‘प्राची-प्रतिभा’ का सम्पादन। घनी बगिय, संधिवेला, पीढ़ी दर पीढ़ी (तीनों सामाजिक उपन्यास), फाँस (अवधी सामाजिक उपन्यास); संत चिंतामणि (अवधी आध्यात्मिक उपन्यास); तुलसी निरखैं रघुबर धामा (अवधी ऐतिहासिक उपन्यास); आहत मन, जीवन एक मझधार, नगर किनारे गाँव, अनमोल धरोहर, नियति (सभी कहानी संग्रह); गई भैंस पानी में, चतुर सुजान, ममाखी का छत्ता, आ बैल मुझे मार (हास्य-व्यंग्य संग्रह); संकल्प, गीत गुंजार (दोनों गीत संग्रह); पिया पैंजनियाँ (अवधी गीत संग्रह); कुण्डलियाँ कौमुदी (कुण्डलियाँ काव्य संग्रह) एवं ‘सुरेश’ दोहा सहस्त्र (दोहा काव्य संग्रह) आपकी प्रकाशित कृतियां हैं।  मासिक पत्रिका 'प्राची प्रतिभा' का संपादन। 

सम्प्रति :  श्री जयनारायण पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में एसोसिएट प्रोफेसर।

सम्पर्क  :  554/93, पवनपुरी लेन 9, आलमबाग, लखनऊ-05 (उ.प्र.)
                       मोबाइल  :  09452741071



अविराम में प्रकाशन

ब्लॉग संस्करण  :   जनवरी 2012 अंक में व्यंग्यालेख- ‘बड़े मियां का शौक’।
                             अप्रैल-मई 2012 अंक में लघु कहानी- ‘धूप-छांव’।




नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें