आपका परिचय

शनिवार, 29 सितंबर 2012

262. डॉ. श्याम सुन्दर दीप्ति

डॉ. श्याम सुन्दर दीप्ति


जन्म :  30 अप्रैल 1954, अबोहर (जिला: फिरोज़पुर), पंजाब।

शिक्षा :  एम.बी.बी.एस., एम.डी.(कम्युनिटी मैडीसन), एम.ए.( समाज विज्ञान व पंजाबी), एम.एस.सी(एपलाइड साइकॉलोजी)

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिकित्सा विज्ञान के विद्वान डॉक्टर दीप्ति साहब का लघुकथा की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपने लेखन के साथ-साथ पंजाबी त्रैमासिक पत्रिका ‘मिन्नी’ एवं कई महत्वपूर्ण संकलनों के माध्यम से पंजाबी में लघुकथा को स्थापित करने के उनके प्रयास सर्वविदित हैं। हिन्दी लघुकथा के क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता उल्लेखनीय रही है। उनकी मौलिक प्रकाशित कृतियों में ‘बेड़ियाँ’, ‘इक्को ही सवाल’ (लघुकथा संग्रह, पंजाबी में) तथा विभिन्न विधाओं से संबंधित 33 अन्य पुस्तकें शामिल हैं। उन्होंने पंजाबी व हिंदी में लगभग 27 लघुकथा संग्रह तथा 10 अन्य पुस्तकें सम्पादित की हैं। श्री श्याम सुन्दर अगवाल एवं अन्य सहयोगियों के साथ वर्ष 1988 से पंजाबी त्रैमासिक ‘मिन्नी’ का तथा पत्रिका ‘चिंतक’ का वर्ष 2000 से निरंतर संपादन-प्रकाशन कर रहे हैं। 

संप्रति  :  एसोसिएट प्रोफेसर, मैडीकल कॉलेज अमृतसर।

संपर्क  :  97, गुरु नानक एवन्यू, मजीठा रोड, अमृतसर (पंजाब)-143004  
                    दूरभाष  : 0183-2421006 / मोबाइल :  09815808506  
                    ई मेल :  drdeeptiss@gmail.com


अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक  :  अप्रैल-जून 2012 अंक में तीन लघुकथाएँ- ‘माँ की जरूरत’, ‘उदास दिल’ एवं ‘स्वागत’।

ब्लॉग संस्करण  :  मार्च 2012 अंक में लघुकथा ‘दीवारें’।     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें