आपका परिचय

गुरुवार, 24 मई 2012

109. चेतन दुबे अनिल

चेतन दुबे अनिल








जन्म :  01 जनवरी 1956, मदरावली, जिला मैनपुरी (उ.प्र.) में।
शिक्षा :  बी. ए., साहित्यरत्न।


लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  विभिन्न काव्य विधाओं (दोहा, मुक्तक, हाइकु, गीत, ग़ज़ल आदि), लघुकथा, कहानी एवं बाल साहित्य में लेखन। पत्र-पत्रिकाओं एवं संकलनों में रचनाएँ प्रकाशित एवं आकाशवाणी के रामपुर व बरेली केन्द्रो व दूरदर्शन बरेली से प्रसारण। पी-एच.डी. एवं एम.फिल. के कई शोध-प्रबन्धों में रचनाएँ एवं उल्लेख। मूर्खांजलि, 100 श्रेष्ठ बालगीत, 100 श्रेष्ठ लघुकथाएँ, आँसुओं का दर्द (48 मुक्तक), अश्कनामा (मुक्तक संग्रह), सुधियों के दंश (विरह काव्य), दिल बहुत बेचैन है (ग़ज़ल संग्रह) आदि प्रमुख प्रकाशित कृतियां। कुछ विशिष्ट रचनाकारों की रचनाओं पर आधारित तथा कई सम्पादित कहानी संग्रह भी प्रकाशित। काव्य पत्र ‘संकेत’ का सम्पादन। ‘अनुसंधान’ (प्रकाशन), राजश्री पुस्तकालय सहित कई संस्थाओं की स्थापना/सम्बद्ध।


सम्मान  :  ‘साहित्य शिरोमणि’ व उर्मिला मिश्रा बैजयन्ती सहित कई सम्मान।
सम्प्रति  :  रेल सेवा में कार्यरत।
सम्पर्क  :  अनुसंधान, 703-ए, न्यू मॉडल कालौनी, बरेली-243122 (उ.प्र.)
मोबाइल  :  09528910861/9759727100




अविराम में प्रकाशन  


मुद्रित अंक  :  जून 2011 अंक में चार हाइकु
                     दिसम्बर 2011 अंक में पाँच दोहे





नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें