आपका परिचय

गुरुवार, 24 मई 2012

117. दिलीप भाटिया

दिलीप भाटिया








जन्म :  26 दिसम्बर 1947।
शिक्षा :  इंजीनियरिंग में डिप्लोमा एवं डिग्री, एम.बी.ए., हिन्दी में सृजनात्मक लेखन में डिप्लोमा।


लेखन/प्रकाशन/योगदान :  लघुकथा, कविता, लेख, पत्र, संस्मरण आदि विधाओं में सृजन। पत्र-पत्रिकाओं एवं संकलनों में रचनाएं संग्रहीत। आकाशवाणी के कई केन्द्रों से विज्ञान एवं बाल संसार सम्बन्धी वार्ताएं प्रसारित। रक्तदान, निर्धन छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रकार से सहायता, विभिन्न प्रकार की तकनीकी शिक्षा में अवदान आदि अनेकों सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान। नेत्रदान/देहदान का संकल्प। कड़वे सच (लघुकथा संग्रह) एवं छलकता गिलास (लघुकथा व पत्र संग्रह) सहित कुछ पुस्तकें प्रकाशित।
सम्मान :  केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा का ‘आत्माराम पुरस्कार-2004’ महामहिम राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे.कलाम के कर-कमलों द्वारा प्राप्त। कोटा ब्लड बैंक, परमाणु ऊर्जा आयोग सहित अनेकों संस्थाओं द्वारा सामाजिक-साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित।
सम्प्रति :  परमाणु ऊर्जा आयोग, भारत सरकार के परमाणु बिजली घर, रावतभाटा में वैज्ञानिक अधिकारी-जी के पद से सेवानिवृत्ति के बाद साहित्य एवं समाज सेवा को समर्पित।
सम्पर्क :  372/201, न्यूमार्केट, रावतभाटा-323307(राज.)  
मोबाइल नं :  09461591498
ई मेल :  dileepkailash@gmail.com




अविराम में प्रकाशन
मुद्रित अंक  :  जून 2011 अंक में दो हाइकु।
ब्लॉग संस्करण : अप्रैल-मई 2012 अंक में लघुकथा- 'नाटक'











नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें